फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   businessman died in road accident.

दर्दनाक हादसे में व्यापारी की मौत, पत्नी थी साथ

Wed, 18 Nov 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 18 Nov 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
businessman died in road accident.

देहरादून में बनियावाला के पास छोटे हाथी की टक्कर से स्कूटी सवार एक व्यापारी की मौत हो गई। हादसे में उसकी पत्नी बाल-बाल बच गई है। व्यापारी ने हेलमेट पहना था, लेकिन सही से बंधा न होने के कारण वह झटके से निकल गया। सिर और पैर में गंभीर चोट आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पत्नी भी थी साथ
प्रेमनगर के कारोबार ग्रांट निवासी अनूप शर्मा (32) मंगलवार दोपहर को अपनी पत्नी कल्पना के साथ स्कूटी में कुछ सामान लेकर पटेलनगर के नया गांव स्थित अपनी बेकरी पर जा रहा था। बसंत विहार थाना क्षेत्र के बनियावाला के पास सामने से आ रहे एक छोटे हाथी ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हेलमेट निकलने से सिर में आई चोट
टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि स्कूटी का एक साइड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्कूटी से गिरने के बाद छोटा हाथी वाहन ने अनूप के पैर कुचल दिए। हेलमेट निकलकर गिर जाने के कारण उसके सिर में गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सड़क के दूसरी तरफ गिरने के कारण पत्नी कल्पना बच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। एसओ अबुल कलाम ने बताया कि आरोपी चालक मनोज निवासी मेंहूवाला को गिरफ्तार करने के साथ छोटे हाथी वाहन को सीज कर दिया गया है।


काश हेलमेट बांधा होता
व्यापारी की मौत की वजह सिर में गंभीर चोट लगने के चलते बताई गई। हादसे के वक्त व्यापारी ने हेलमेट पहना तो था लेकिन सही से बांधा नहीं था। घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना था कि अगर ठीक से हेलमेट बांधा होता शायद जान बच जाती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed