कोटद्वार: अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी बस, एक की मौत, दो लोग अस्पताल में भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के धूमाकोट में बमेड़ीसैण से कोटद्वार जा रही जीएमओयू की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बस मालिक की मौत हो गई। वहीं अन्य दो घायलों को सीएचसी नैनीडांडा में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि पुश्ता ढहने के कारण बस खाई में जा गिरी।
जानकारी के अनुसार, नैनीडांडा ब्लॉक के बमेड़ीसैण से मिनी बस(UA11-0835) कोटद्वार जा रही थी। इंटर कॉलेज के पास पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं। पहाड़ी की ओर से रास्ता न मिलने के कारण ड्राइवर ने पुश्ते के ऊपर से बस निकालनी चाही। तभी बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
बस में 3 लोग सवार थे। बस के खाई में गिरते ही बस मालिक बलवीर सिंह नेगी(60) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सुबह 7:30 बजे की बताई जा रही है। वहीं घायल बच्चन सिंह(51) पुत्र देवी सिंह लैंसडोन व संजय सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह(28) गंभीर घायल हो गया।
घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बता दें कि इसी सड़क पर साल 2018 में भी एक बस हादसा हुआ था, जिसमें 48 लोगों की मौत हो गई थी।