रुड़कीः बस-कार की भिड़ंत से खाई में लटकी बस, यात्रियों में चीख पुकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की हाईवे पर शनि मंदिर मोड़ के पास एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। तेज घूम पर मेरठ डिपो की रोडवेज बस और तीर्थयात्रियों की कार के बीच भिड़ंत हो गई।
मंगलवार सुबह कार बचाने के चक्कर में बस आधी खाई में झूल गई। इससे बस सवारियों में चीख पुकार मच गई। बस का दरवाजा खाई की तरफ खुलने पर इमरजेंसी विंडो से यात्रियों को जैसे-तैसे बाहर निकाला गया। गनीमत रही इस दौरान बस नहीं पलटी। लेकिन कोई सवारी चोटिल नहीं हुई।
मेरठ डिपो की एक रोडवेज बस मंगलवार सुबह हरिद्वार से रुड़की की तरफ आ रही थी। केरल के तीर्थयात्रियों को लेकर एक टैक्सी कार दिल्ली की ओर से हरिद्वार जा रही थी। शनि मंदिर के पास घूम पर ओवरटेक करने के दौरान कार रोडवेज बस के सामने आ गई।
कार को बचाने के चक्कर में खाई में फंसी रोडवेज की बस
कार बचाने के लिए रोडवेज चालक अंबरीश बस को किनारे ले गया। इसके बावजूद कार और बस की ड्राइवर साइड क्षतिग्रस्त हो गई और बस घूमकर आधी खाई में झूल गई। बस में सवार करीब 40 यात्रियों में चीख पुकार मच गई।
जरा सी हलचल पर बस खाई में गिर सकती थी। लेकिन चालक ड्राइवर ने बड़ी सावधानी से नीचे उतरकर इमरजेंसी विंडो से सबको बाहर निकलवाया। उसके बाद यात्रियों की जान में जान आई। सूचना पर सिविल लाइंस कोतवाली से चेतक पुलिस मौके पर पहुंची और खाई में झूल रही बस को क्रेन की मदद से बाहर निकाला।
दोनों ड्राइवरों के एक दूसरे की गलती निकालने पर हंगामा होने लगा। उसके बाद पुलिस दोनों वाहनों को लेकर कोतवाली पहुंची। एसएसआई गोविंद कुमार ने बताया कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है।