{"_id":"6313350017aac8351213696f","slug":"bus-accident-in-uttarakhand-bus-full-of-35-passengers-going-to-almora-overturned","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bus Accident In Uttarakhand: अल्मोड़ा जा रही 35 यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, चालक-परिचालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bus Accident In Uttarakhand: अल्मोड़ा जा रही 35 यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, चालक-परिचालक फरार
Sat, 03 Sep 2022 04:58 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 03 Sep 2022 04:58 PM IST
सार
35 यात्रियों से भरी एक बस शनिवार को हादसे का शिकार हो गई। बस हल्द्वानी से अल्मोड़ा जा रही थी। तभी यह दुर्घटना हो गई। हादसा देख चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। घायलों को अस्पताल भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हल्द्वानी से अल्मोड़ा को जा रही बस नैनीताल- हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में दो गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इससे बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में कुछ यात्रियों के घायल होने की सूचना है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक शनिवार की ल्द्वानी से अल्मोड़ा को जा रही बस दो गांव के पास एक मोड में अनियंत्रित हो गई। और पैराफिट तोड़ते हुए सड़क से नीचे की ओर पलट गई। हादसे में अभी तक किसी के मौत होने की सूचना नहीं है। अलबत्ता कुछ यात्रियों के घायल होने की खबर है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...बार-बार बज रही थी मौत की घंटी: पति से 'सब ठीक है' कहकर शबाना ने काटी कॉल, फिर हत्यारे ने काट दी जीवन की डोर
विज्ञापन
घायल यात्रियों को इलाज के लिए हल्द्वानी और नैनीताल भेजा जा रहा है। पुलिस के मुताबिक हादसे के बाद से बस के चालक और परिचालक दोनों मौके से फरार हैं। घटना की सूचना मिलते ही ज्योलीकोट और नैनीताल पुलिस मौके पर पहुंच गई है। बस में 35 यात्री सवार बताए गए हैं।