{"_id":"5aed2a264f1c1b390a8b8201","slug":"bus-accident-in-karanprayag","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: बदरीनाथ धाम जा रहे यात्रियों से भरी बस की ट्रक से जोरदार भिड़ंत, 20 से ज्यादा यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: बदरीनाथ धाम जा रहे यात्रियों से भरी बस की ट्रक से जोरदार भिड़ंत, 20 से ज्यादा यात्री घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्णप्रयाग / गौचर
Updated Sat, 05 May 2018 06:12 PM IST
विज्ञापन
bus accident in karan prayag
- फोटो : amar ujala
ऋषिकेश से बदरीनाथ जा रही यात्रियों से भरी बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में 22 से ज्यादा यात्रियों के घायल होने की सूचना है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सभी यात्री राजस्थान के हैं। शनिवार की सुबह गौचर आईटीबीपी के पास एक बस (संख्या-UK07PC-0410) और ट्रक (संख्या UK14CA-7200) में टक्कर हो गई।
विज्ञापन
भिड़ंत के बाद बस सड़क किनारे पेड़ पर जा अटकी। हादसे में 22 से ज्यादा लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।
Trending Videos
बदरीनाथ धाम दर्शनों के लिए जा रहे थे यात्री
bus accident in karan prayag
- फोटो : amar ujala
बस में सवार सभी यात्री राजस्थान के बताये जा रहे हैं। सभी यात्री बदरीनाथ धाम दर्शनों के लिए जा रहे थे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आईटीबीपी के लोग राहत और बचाव कार्य में जुट गए।
गंभीर रूप से हुए घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है जबकि बाकि 15 लोगों का उपचार आईटीबीपी के अस्पताल में किया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आईटीबीपी के लोग राहत और बचाव कार्य में जुट गए।
गंभीर रूप से हुए घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है जबकि बाकि 15 लोगों का उपचार आईटीबीपी के अस्पताल में किया जा रहा है।
