फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bumper Jobs in uttarakhand for unemployed Youths  

बेरोजगार युवा हो जाएं तैयार, यहां निकलने वाली हैं बंपर भर्तियां, बस पूरी करनी होगी ये शर्त

Mon, 03 Jun 2019 08:28 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 03 Jun 2019 08:28 AM IST
विज्ञापन
Bumper Jobs in uttarakhand for unemployed Youths  
\ - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड में जल्द ही सरकारी नौकरियों की बहार आने वाली है। प्रदेश सरकार सभी विभागों में लंबे अरसे से रिक्त पड़े पदों को सीधी भर्ती के जरिये भरने के लिए विशेष अभियान चलाने जा रही है। लेकिन इससे पहले आप सेवायोजन कार्यालय में पंजीकृत होने चाहिए।

विज्ञापन

 

कार्मिक विभाग ने सभी सरकारी विभागों से रिक्त पदों का ब्योरा मांगा है, ताकि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग और लोक सेवा आयोग के माध्यम से रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा सके। प्रदेश के सभी सरकारी विभागों में तकरीबन 56 हजार पद रिक्त हैं। सेवायोजन कार्यालयों में भी सवा आठ लाख से अधिक बेरोजगार पंजीकृत हैं, जो सरकारी नौकरियों का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन


रिक्त पदों को विभागीय पदोन्नति और सीधी भर्ती के माध्यम से भरा जाएगा, लेकिन भर्ती से पहले इसका परीक्षण किया जाएगा कि विभागों में वर्षों से रिक्त पद की उपयोगिता कितनी है। इसके लिए कार्मिक विभाग ने सभी विभागों से रिक्त पदों का रिकॉर्ड मांगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके बाद विभागों के माध्यम से लोक सेवा आयोग और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को सीधी भर्ती के लिए प्रस्ताव भेजे जाएंगे। शीघ्र ही कार्मिक विभाग की ओर से सभी विभागों के साथ रिक्त पदों को लेकर बैठक की जाएगी।

इन विभागों में ये है रिक्त पदों की स्थिति

उच्च न्यायालय में 136, जिला न्यायालयों में 1491, राजस्व भूलेख अधिष्ठान में 1899, राजस्व जिला अधिष्ठान में 823, वाणिज्य कर में 990, सचिवालय में 873, पुलिस विभाग में 1823, उच्च शिक्षा में 2130, माध्यमिक शिक्षा में 9663, विद्यालयी शिक्षा में 1652, माध्यमिक शिक्षा में 3439, प्राविधिक शिक्षा में 1735, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में 3403, चिकित्सा शिक्षा में 2381, परिवार कल्याण में 1359, महिला सशक्तीकरण एवं महिला आयोग में 2120, श्रम एवं सेवायोजन में 1286, कृषि में 614, सहकारिता में 243, पंचायती राज में 401, ग्राम विकास में 561, लोनिवि में 2403, सिंचाई विभाग में 1736, वन विभाग में 2602, पशुपालन में 669 व उद्यान विभाग में 1101 पद रिक्त हैं। ऐसे कई विभाग हैं, जहां 50 से 200 पद तक खाली हैं।

विभागों में रिक्त पदों का विवरण
श्रेणी        कुल स्वीकृत पद        कुल रिक्त पद
क                 6271                    2347
ख                13442                   5358
ग                162789                36,539
घ                 71,657                11867
कुल योग       254159                56,111
 

जनपद वार पंजीकृत बेरोजगारों का ब्योरा

जनपद                पंजीकृत बेरोजगार
अल्मोड़ा            62279
नैनीताल            94602
पिथौरागढ़            54025
यूएस नगर    82082
बागेश्वर            30049
चंपावत            23027
देहरादून            143726
टिहरी                80087
उत्तरकाशी        44530
हरिद्वार                78217
पौड़ी                69253
चमोली            44108
रुद्रप्रयाग            23154
कुल                829139

सरकारी विभागों में रिक्त पदों को भरा जाना है। इसके लिए विभाग वार रिक्त पदों का ब्योरा तैयार किया जा रहा है। कुछ विभागों ने भर्ती प्रस्ताव अधीनस्थ सेवा चयन आयोग और लोक सेवा आयोग को भेज दिए हैं। जिन विभागों की ओर से अभी तक प्रस्ताव आयोगों को नहीं भेजे हैं, उन्हें शीघ्र भेजने को कहा गया है। -उत्पल कुमार सिंह, मुख्य सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed