{"_id":"644fb4c6096c265939017de4","slug":"bull-crushed-fifth-student-going-to-school-died-kotdwar-uttarakhand-news-in-hindi-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: स्कूल जा रही पांचवीं की छात्रा को सांड ने कुचला, दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: स्कूल जा रही पांचवीं की छात्रा को सांड ने कुचला, दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में पसरा मातम
Mon, 01 May 2023 06:24 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार (पौड़ी गढ़वाल)
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार (पौड़ी गढ़वाल)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 01 May 2023 06:24 PM IST
सार
गांव के रास्ते में लावारिश कुत्ते एक सांड के पीछे पड़े थे और उसे दौड़ाने में लगे थे। कुत्तों से पीछा छुड़ाते हुए सांड दौड़ रहा था, इसी दौरान अचानक छात्रा सामने आ गई। और सांड उसे कुचलता हुआ दौड़ गया। छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुगड्डा-कांडाखाल मार्ग पर स्थित ग्राम पंचायत हथनूड़ के पल्ला गांव में सांड ने एक 10 वर्षीय छात्रा को कुचल दिया। घटना से परिजनों और गांव में मातम पसरा है। ग्राम प्रधान रोशन सिंह रावत ने बताया कि जाफर अली की बेटी आईना बानो पांचवीं कक्षा में प्राथमिक विद्यालय हथनूड़ में पढ़ती थी।
विज्ञापन
वह घर से स्कूल आ रही थी। गांव के रास्ते में लावारिश कुत्ते एक सांड के पीछे पड़े थे और उसे दौड़ाने में लगे थे। कुत्तों से पीछा छुड़ाते हुए सांड दौड़ रहा था, इसी दौरान अचानक छात्रा आईना बानो आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Pithoragarh: धापा मिलम मार्ग पर खिसका ग्लेशियर, बर्फ के बीच माइग्रेशन पर जा रहे ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलें
विज्ञापन
राजस्व पुलिस को घटना की सूचना दी गई थी। लेकिन परिजनों ने उसका पोस्टमार्टम कराने से भी इंकार कर दिया। घटना का शिकार हुई बच्ची चार बहनों में सबसे छोटी थी। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। हादसे के बाद परिजनों में मातम पसरा है। सोमवार को शोक के कारण कोई छात्र-छात्रा विद्यालय नहीं पहुंचे। अध्यापक प्रभा रावत ने बताया कि सोमवार को प्रधानाध्यापक महाराज सिंह तोमर व वह छात्रा के घर गए थे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।