फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather News: Glacier Broken on Dhapa Milam road after Heavy Snowfall in Pithoragarh

Pithoragarh: धापा मिलम मार्ग पर खिसका ग्लेशियर, बर्फ के बीच माइग्रेशन पर जा रहे ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलें

Mon, 01 May 2023 01:56 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 01 May 2023 01:56 PM IST
सार

Uttarakhand Weather News: इन दिनों उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी होने के कारण अस्थाई ग्लेशियर बन रहे हैं। रविवार को छिरकानी के पास ग्लेशियर टूटकर मार्ग पर आ गया।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather News: Glacier Broken on Dhapa Milam road after Heavy Snowfall in Pithoragarh
ग्लेशियर टूटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुनस्यारी के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते मल्ला जोहार जाने वाले धापा मिलम मार्ग पर ग्लेशियर खिसक गया था। जिसके चलते मार्ग बंद हो गया था। सोमवार को बंद मार्ग को खोल दिया गया, लेकिन यहां लगातार हो रहे हिमपात के कारण उच्च हिमालयी क्षेत्र से फिर ग्लेशियरों के खिसकने का खतरा बना हुआ है। वहीं, माइग्रेशन पर जाने वाले लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

Uttarakhand Weather: पहाड़ से मैदान तक बारिश ने बढ़ाई ठंड, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का येलो अलर्ट

विज्ञापन

भारी बर्फबारी से बन रहे अस्थाई ग्लेशियर

इन दिनों उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी होने के कारण अस्थाई ग्लेशियर बन रहे हैं। रविवार को छिरकानी के पास ग्लेशियर टूटकर मार्ग पर आ गया। जिसके चलते लोग आगे नहीं जा पा रहे थे। घोड़े खच्चर वाले लोग भी बमुश्किल यात्रा कर पा रहे हैं। बीआरओ ने सड़क खोलने के लिए डोजर  लगा दिया है। पैदल मार्ग यात्रियों के लिए खोल लिया गया है। 

प्रतिवर्ष जोहार के 13 गांवों के लोग अप्रैल के मध्य से माइग्रेशन पर जाते हैं और खेतीबाड़ी कर अक्तूबर तक वापस लौटते हैं। इस साल लगातार हो रहे हिमपात के चलते ग्लेशियर खिसकने का खतरा बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed