फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   building collapses in dehradun.

दूनः बारिश से ढही दो मंजिला इमारत, एक मौत

Mon, 13 Jul 2015 08:27 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, डोईवाला
ब्यूरो / अमर उजाला, डोईवाला Updated Mon, 13 Jul 2015 08:27 AM IST
विज्ञापन
building collapses in dehradun.

देहरादून के डोईवाइला क्षेत्र में कुआंवाला स्थित रेस्टोरेंट का निमार्णाधीन भवन ढह जाने से मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


सूचना पर कोतवाली पुलिस के अलावा एसडीआरएफ की टीमों ने पहुंचकर मलबे में फंसे लोगों को निकाला। 108 आपातकालीन सेवा की मदद से सभी को नजदीकी सीएमआई अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक मजदूर को मृत करार दिया, बाकी इलाज के लिए भर्ती कर लिए गए।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अफसरों ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। जिलाधिकारी ने मामले इमारत की गुणवत्ता की जांच के निर्देश दिए हैं। देहरादून हाईवे पर कुआंवाला ग्राम सभा में बिग बैंबूज मल्टी कुजीन एंड कैफे रेस्टोरेंट है। इस दो मंजिला इमारत के ऊपर तीसरी मंजिल का निर्माण किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के वक्त बारिश के चलते मजदूर रेस्टोरेंट में काम कर रहे थे। सुबह करीब साढ़े 11 बजे दो मंजिला इमारत तेज आवाज के साथ भरभराकर जमींदोज हो गई। मलबे के नीचे चार मजदूर दब गए, जबकि पड़ोस के मकानों पर मलबा गिरने से नर्सिंग की तीन छात्राएं भी जख्मी हो गईं। इमारत ढहते ही इलाके में चीख-पुकार मच गई।

सूचना पर कोतवाली पुलिस के अलावा एसडीआरएफ की टीम भी आ गई। रेस्क्यू अभियान चलाकर अंदर फंसे लोगों को निकाला गया। 108 आपातकालीन सेवा की मदद से घायलों को सीएमआई अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया। घायलों का इलाज शुरू कर दिया गया।

कोतवाल संदीप नेगी ने मृतक की शिनाख्त रेस्टोरेंट में काम कर रहे श्रमिक भानुप्रताप (50) पुत्र श्यामाचरण चांद मामपुर हरदोई यूपी के रूप में कराई। इसी गांव के नरेश पुत्र छोटेलाल, रामलखन पुत्र गुलाब सिंह और कुआंवाला के मुरलीधर पुत्र सुंदरलाल के अलावा पंकज चमोली पुत्र रमेश चंद (रुद्रप्रयाग) और नर्सिंग प्रथम वर्ष की छात्रा रिंकी शाह पुत्री मनमोहन, रचना पुत्री महेंद्र सिंह, वर्षा पुत्री भरत (सभी स्थानीय) हादसे में घायल हो गए।


कोतवाल ने बताया कि रेस्टोरेंट कंबाइंड इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च (सीआईएमएस) डायरेक्टर डॉ. जीएस जादौन का है। बताया जाता है कि दो मंजिला रेस्टोरेंट की तीसरी मंजिल बनाने की तैयारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed