फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   budget released for medicine for uttarakhand hospital

उत्तराखंड में दवाओंं के लिए चार करोड़ रुपए जारी

Mon, 27 Feb 2017 08:28 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 27 Feb 2017 08:28 PM IST
विज्ञापन
budget released for medicine for uttarakhand hospital
money

उत्तराखंड के अस्पतालों, सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए दो महीने की दवाओं का इंतजाम हो गया है।

विज्ञापन


शासन ने महानिदेशालय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को चार करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। लेकिन यह बजट ऊंट के मुंह में जीरा जैसा ही है। प्रदेश को दवाओं की जरूरत के लिहाज से इस वित्तीय वर्ष में अभी तक आधा बजट ही जारी हुआ है।

शासन के चार करोड़ रुपये बजट जारी कर देने से अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों से रोगियों को थोड़ी-बहुत दवाएं मिलती रहेंगी। दवाओं का बजट जारी न होने की वजह से महानिदेशालय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण में स्टॉक बिल्कुल खत्म हो चुका है। अगर कोई आपात स्थिति हो तो स्टॉक में एक टेबलेट तक नहीं है। अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में दवाओं की किल्लत होने से मरीजों को परेशानी होने लगी।
विज्ञापन


यह मामला ‘अमर उजाला’ ने रविवार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस पर शासन ने सोमवार को चार करोड़ रुपये बजट महानिदेशालय को जारी कर दिए हैं। इस संबंध में महानिदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डा. डीएस रावत ने बताया कि स्टॉक की दवाएं स्वास्थ्य केंद्रों को दी जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो बजट मिला है उससे स्टॉक भी कर लिया जाएगा। दवाओं के आर्डर कंपनियों को पहले ही दिए जा चुके हैं। इससे कंपनियों का भुगतान भी हो जाएगा। दूसरे स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि इससे दो महीने का काम चल जाएगा। यह मौसम फ्लू और दूसरे वायरल संक्रमण फैलने का होता है।


रोगी बढ़ने से दवाओं की अधिक जरूरत पड़ेगी। बता दें कि चुनाव के एक महीने पहले दवाओं के लिए महानिदेशालय ने पांच करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा था। इससे चुनाव के दौरान होने वाली किसी इमरजेंसी से निपटने की व्यवस्था की जानी थी, लेकिन बजट अब जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed