फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bsp leader death in road accident

उत्तराखंड: रोडवेज बस ने कार को रौंदा, बसपा नेता सहित दो की मौत, एक घायल

Tue, 31 Jul 2018 05:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 31 Jul 2018 05:25 PM IST
विज्ञापन
bsp leader death in road accident
मृतक आलम अंसारी - फोटो : file photo

उत्तराखंड में हुए तीन हादसों बसपा नेता समेत पांच लोगों की मौत हो गई। चंडीगढ़ से लौट रही टनकपुर डिपो की बस ने एक कार को रौंद दिया। जिसमें बसपा नेता आलम अंसारी समेत दो लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


शेरकोट (बिजनौर) स्थित ग्राम कुंडा मुबारकपुर के पास चंडीगढ़ से लौट रही टनकपुर डिपो की बस ने एक कार को रौंद दिया। हादसे में काशीपुर के बसपा नेता आलम अंसारी समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन


ग्राम गुलड़िया निवासी अनवार का मुजफ्फरनगर में फैब्रिकेशन का काम चल रहा है। सोमवार को काशीपुर को मोहल्ला थाना साबिक निवासी बसपा नेता आलम अंसारी (40) पुत्र रहीमुद्दीन, लक्ष्मीपुर पट्टी निवासी रिजवान (34) पुत्र अनवार और पैगा चौकी क्षेत्र के ग्राम गुलड़िया निवासी अनवार (45) पुत्र रिजवान काम के सिलसिले में कार (यूके4 आर 5269) से मुजफ्फरनगर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह करीब 8:45 बजे शेरकोट (बिजनौर) के ग्राम कुंडा मुबारकपुर के पास अमृतसर से लौट रही टनकपुर डिपो की बस (यूके 07पी आर 5525) ने उनकी कार को रौंद दिया। कार के परखचे उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कटर से कार को काटकर घायल रिजवान को इलाज के लिए धामपुर भिजवाया। आलम अंसारी के परिवार में पत्नी के अलावा तीन पुत्र भी है, जबकि दूसरे मृतक अनवार के परिवार में पत्नी के अलावा तीन पुत्र और चार पुत्रियां हैं।

लोहाघाट में कार खाई में गिरी, मां-बेटे की जान गई

bsp leader death in road accident

नेपाल सीमा से लगे निडिल के पास जाख जुजरी में एक कार बेकाबू होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक पवन गंभीर रूप से घायल हो गया। डॉ. रवींद्र बोहरा ने बताया कि पवन की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। कार में तीन लोग सवार थे।

थानाध्यक्ष मनीष खत्री ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 11 बजे ममता गिरि (21) पत्नी आकाश गिरि निवासी इंद नवाबगंज, बरेली अपने डेढ़ साल के बेटे प्रियांशु का चमदेवल अस्पताल में इलाज करवाने के बाद सेंट्रो कार (यूए 04-3779) से अपने मायके निडिल गांव जा रही थी।

निडिल के पास जाख जुजरी में कार करीब 300 मीटर खाई में जा गिरी। इससे ममता और उसके बेटे प्रियांशु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक पवन सामंत (26) पुत्र नारायण सामंत निवासी निडिल गंभीर रूप से घायल हो गया।

ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बच्चे को रौंदा

bsp leader death in road accident

गदरपुर में ग्राम खानपुर पश्चिम में केलाखेड़ा की ओर जा रही  पॉपलर की लकड़ी से ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली (यूके 06 वाई 7796) ने सोमवार रात करीब आठ बजे सड़क किनारे खड़े छत्रपाल के सात साल के बेटे विवेक को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने वाहन का पीछा कर उसे रोक लिया और सभी टायरों की हवा निकाल दी। इसके बाद ग्रामीणों ने ट्रॉली के चालक की जमकर धुनाई लगा दी। इस बीच सूचना पर थानाध्यक्ष ललित मोहन जोशी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और किसी तरह चालक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। देर रात काफी समझाने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और चालक को हिरासत में ले लिया। स्थिति बिगड़ी देख थाना प्रभारी ने घटना से उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया।

इसके बाद केलाखेड़ा और आसपास के थाना क्षेत्रों से पुलिस फोर्स को गांव में तैनात कर दिया गया। देर रात सीओ महेश बिन्जौला और तहसीलदार जेपी गौड़ और एसडीएम विवेक प्रकाश भी मौके पर पहुंच गए थे। समाचार लिखे जाने तक स्थिति तनावपूर्ण, लेकिन नियंत्रण में थी। फिलहाल पुलिस को मामले की तहरीर नहीं सौंपी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed