बीएसएनएल अपने ग्राहकों के लिए लाया सस्ता कॉम्बो पैक, कीमत बहुत कम है...
बीएसएनएल 18वें स्थापना दिवस पर प्रीपेड उपभोक्ताओं के लिए कॉम्बो एसटीवी-18 का तोहफा लेकर आया हैं।
इसमें 18 रुपये में दो दिन की वैधता के साथ अनलिमिटेड वॉइस, वीडियो कॉल और डाटा मिलेगा।
साथ ही अधिकतम इस्तेमाल वाले स्पेशल टैरिफ वाउचर (एसटीवी) भी पेश किए हैं।
एक अक्तूबर से 18 अक्तूबर तक उपलब्ध रहेगा ऑफर
स्पेशल टैरिफ वाउचर में 18 प्रतिशत तक अधिक टॉक वैल्यू मिलेगी।
बताया गया कि यह ऑफर एक अक्तूबर से 18 अक्तूबर तक उपलब्ध रहेगा।
बीएसएनएल के मुख्य महाप्रबंधक महक सिंह ने बताया कि यह ऑफर बीएसएनएल के स्थापना दिवस पर उपभोक्ताओं के लिए एक उपहार है।