फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Brother-in-law and sister-in-law arrested with smack

Dehradun News: स्मैक के साथ देवर-भाभी गिरफ्तार

Fri, 10 Jan 2025 01:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law and sister-in-law arrested with smack
पुलिस ने 22.32 ग्राम स्मैक के साथ देवर-भाभी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सस्ते दामों पर स्मैक खरीदकर लोगों को सप्लाई करते थे। पिछले कुछ समय से दोनों इस कारोबार से जुड़े थे। गिरफ्तार आरोपियों के रिश्तेदार दंपती को पुलिस पहले ही मादक पदार्थों की तस्करी में गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि रायपुर पुलिस को सूचना मिली कि अधोईवाला रोड पर एक चाय की दुकान के पास एक परिवार स्मैक की सप्लाई करने वाला है। पुलिस मौके पर पहुंची। चूना भट्टा अधोईवाला स्थित एक घर से आरोपी अमित साहनी निवासी लुधियाना, पंजाब हाल निवासी चूना भट्टा रायपुर और उसकी भाभी मोनी साहनी निवासी अधोईवाला रोड रायपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से 22.32 ग्राम स्मैक और दस हजार रुपये नकद बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह दोनों मिलकर पिछले कुछ समय से मादक पदार्थों की बिक्री में शामिल थे। बरामद की गई स्मैक को वह मद्रासी कॉलोनी में एक व्यक्ति से खरीदकर लाए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed