फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Brother death during digging sister graves in jaspur uttarakhand

बहन के शव को दफनाने के लिए कब्र खोद रहे भाई की हुई मौत, एक साथ उठे दोनों के जनाजे

Wed, 23 Oct 2019 10:07 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाल, जसपुर(ऊधमसिंह नगर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, जसपुर(ऊधमसिंह नगर) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 23 Oct 2019 10:07 AM IST
विज्ञापन
Brother death during digging sister graves in jaspur uttarakhand
- फोटो : फाइल फोटो

गांव में बहन और भाई का जनाजा एक साथ उठा तो कोहराम मच गया। उत्तराखंड के जसपुर में गंभीर बीमारी के चलते मरी चचेरी बहन की कब्र खोद रहा भाई गश खाकर कब्र में ही गिर पड़ा।

विज्ञापन


साथी उसे एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। युवक की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। ग्राम रामनगर वन निवासी नसरूद्दीन की दो बेटियां हैं, जो जन्म से ही मानसिक रूप से बीमार हैं। कुछ दिन से 22 वर्षीय छोटी पुत्री शहाना परवीन की तबीयत खराब थी। दो दिन पहले ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

शहाना परवीन को दफनाने के लिए गांव के युवकों के साथ उसका तहेरा भाई मुर्करम (25) पुत्र अशफाक हुसैन भी कब्रिस्तान में कब्र खोदने गया था। बताते हैं कि कब्र खोदते समय मुकर्रम की अचानक हालत बिगड़ी और वह कब्र में ही गिर गया। यह देखकर उसके साथियों के होश उड़ गए। वह उसे उठाकर निजी अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

देर शाम मुकर्रम और उसकी चचेरी बहन को अलग-अलग कब्रों में दफनाया गया। एक साथ दो जनाजे उठने से गांव में गम का माहौल बना हुआ है। मुकर्रम गांव में नाई का काम करता था। दो साल पहले उसकी शादी हुई थी और उसका एक पुत्र भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed