फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bride missing before one day of marriage in haridwar

बरात आने से एक दिन पहले ही गायब हुई दुल्हन, मोबाइल फोन स्विच ऑफ

Sun, 14 Apr 2019 10:15 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 14 Apr 2019 10:15 AM IST
विज्ञापन
bride missing before one day of marriage in haridwar
प्रतीकात्मक तस्वीर

बरात आने एक दिन पहले ही दुल्हन गायब हो गई। दुल्हन के परिजनों की शिकायत पर स्थानीय पुलिस सक्रिय हो गई है। दुल्हन के गायब होने के पीछे तरह तरह की चर्चाएं होती रही। मामला ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का है।

विज्ञापन


क्षेत्र की रहने वाली एक 19 वर्षीय युवती का निकाह अपनी रिश्तेदारी में शनिवार को होना था। निकाह की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थी। शुक्रवार की शाम दुल्हन क्षेत्र के ही पीठ बाजार में एक ब्यूटी पार्लर में जाने की बात कहकर घर से निकली थी। कई घंटे बाद जब वह लौटकर नहीं आई तब परिजन का माथा ठनका।

विज्ञापन

बरात को आने से रोका

परिजन ब्यूटी पार्लर पहुंचे तो पता चला कि वह यहां से जा चुकी है। आसपास का पूरा इलाका खंगालने के बाद भी दुल्हन का अतापता नहीं चल सका। देर शाम ही परिजन स्थानीय पुलिस के पास पहुंच गए। इधर, शनिवार को रुड़की से बरात पहुंचनी थी, लेकिन दुल्हन के परिजन ने जैसे तैसे दूल्हे पक्ष को पूरी स्थिति से अवगत कराते हुए बरात को आने से रोका।

 

कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि दुल्हन के गायब होने की शिकायत मिली है, उसकी तलाश कर रहे हैं। मोबाइल फोन स्विच ऑफ आ रहा है। सीआईयू की मदद भी ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed