फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   brahman and kshatriya of gorkha community in OBC.

ओबीसी में ही रहेंगे गोरखा समुदाय के ब्राह्मण-क्षत्रिय

Sun, 29 May 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 29 May 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
brahman and kshatriya of gorkha community in OBC.
हरीश रावत - फोटो : पीटीआई

गोरखा समुदाय के ब्राह्मण और क्षत्रिय को ओबीसी के दायरे से हटाने के हाल के शासनादेश को सरकार ने पलट दिया है। राज्य सरकार के मंत्री इस शासनादेश को अधिकारियों के स्तर पर लिया फैसला बताकर सफाई पेश कर रहे हैं।

विज्ञापन


शनिवार को कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने रेसकोर्स स्थित अपने आवास में प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि राज्य सरकार द्वारा 2003 में संपूर्ण गोरखा समुदाय को अन्य पिछड़ा वर्ग में शामिल किया गया था। इस बीच जून 2011 में भारत सरकार द्वारा गोरखा समुदाय के क्षत्रिय और ब्राह्मण जाति को ओबीसी से बाहर रखने की गाइड लाइन जारी हुई।
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि कुछ जिला अधिकारियों ने अलग-अलग शासनादेशों से विरोधाभास की स्थिति से अवगत कराया। शासन में बैठे अधिकारियों ने अपने स्तर से ही 16 मई को केंद्र की गाइडलाइन के मुताबिक, गोरखा समुदाय के ब्राह्मण और क्षत्रिय जाति के लोगों को अन्य पिछड़ा वर्ग से बाहर करने का शासनादेश जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने निशाने पर भाजपा विधायक
मंत्री ने दावा कि मामला संज्ञान में आते ही वे मुख्यमंत्री से मिले। जिस पर 26 मई को ही मुख्यमंत्री ने 2003 को जारी शासनादेश को यथावत लागू रखने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने बिना नाम लिए इशारों में ही मसूरी विधायक गणेश जोशी पर मामले में राजनीति करने का आरोप लगाया। साथ ही इस मामले में केंद्र से सुधार कराने की बात कही है।


उल्लेखनीय है कि भाजपा विधायक गणेश जोशी इस मामले में राज्यपाल तक को पत्र लिखकर हस्तक्षेप करने की मांग कर चुके हैं। प्रेस कांफ्रेंस में गोरखा सुधार सभा के अध्यक्ष बीएस क्षेत्री, डीएस भंडारी, सूर्य विक्रम शाही आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed