{"_id":"bb28a8597cc36c38f1248fc1e636ac94","slug":"bp-ed-trained-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजनों संग प्रदर्शन करेंगे बीपीएड प्रशिक्षित बेरोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिजनों संग प्रदर्शन करेंगे बीपीएड प्रशिक्षित बेरोजगार
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 20 Oct 2014 11:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूलों में नियुक्ति की मांग पर कार्रवाई न होने से खफा बीपीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों ने सोमवार को सीएम आवास कूच का ऐलान किया है।
विज्ञापन
इस दौरान बेरोजगारों के परिजन भी साथ रहेंगे। बेरोजगार कई दिन से परेड ग्राउंड में आमरण अनशन पर हैं। बीपीएड प्रशिक्षित बेरोजगार संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुंदर धोनी ने कहा कि नियुक्ति के नाम पर बेरोजगारों को लगातार गुमराह किया जा रहा है।
बताया कि सीएम आवास कूच के लिए प्रदेश के विभिन्न जनपदों से बेरोजगार और उनके परिजन दून पहुंच चुके हैं। सोमवार को बेरोजगार 12:30 बजे धरनास्थल परेड ग्राउंड से सीएम आवास कूच करेंगे।
विज्ञापन
शिक्षक भर्ती पर कोर्ट ने मांगा जवाब
पिछड़ा वर्ग प्रशिक्षित बेरोजगार संघ के पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से हाल ही में जारी चयनित शिक्षकों की सूची में ओबीसी के 990 बैकलॉग पदों को शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
इसके खिलाफ उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने सरकार को एक सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।