फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   boys and girls do not go to school after baboon fear

लंगूर कर रहे ऐसी हरकत, लोगों ने अपने बच्चों को स्कूल भेजना किया बंद

Wed, 26 Jul 2017 08:50 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्यामपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्यामपुर Updated Wed, 26 Jul 2017 08:50 AM IST
विज्ञापन
boys and girls do not go to school after baboon fear
baboon

लंगूर ऐसी-ऐसी हरकत कर रहे हैं कि डर के मारे लोगों ने अपने बच्चों को स्कूल भेजना बंद कर दिया है। जानिए, पूरी बात...

विज्ञापन


मामला श्यामपुर स्थित लाहरपुर गांव की है। यहां ग्रामीण परेशान हैं लंगूरों से। उनकी हरकतें बच्चों क्या बड़ों के लिए भी मुसीबत बन गई है। एक ताजा घटना का जिक्र करें, सोमवार को स्कूल जाते समय दो बच्चों पर लंगूर ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। दोनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इस घटना से लाहपुर गांव के बच्चों में लंगूर का आतंक देखकर भयभीत हो गए हैं। जिस कारण मंगलवार को काफी बच्चे पढ़ाई के लिए स्कूल नहीं जा पाए। 

राजकीय प्राथमिक विद्यालय लाहरपुर के प्रधानाचार्य भावना देवी ने बताया कि विद्यालय के अंदर कुल 70 बच्चे हैं, जिसमें से बंदरों और लंगूर के आतंक को बढ़ता देख कुल 36 बच्चे ही स्कूल में पढ़ाई के लिए आए हैं।
विज्ञापन


इनमें से कुछ बच्चे भोजन माताओं के साथ लंच में ही अपने घर वापस चले गए। बाद में स्कूल में कुल 12 बच्चे ही बचे थे। वही जूनियर हाईस्कूल के इंचार्ज अध्यापक गुलाबसिंह सैनी का कहना है कि उनके विद्यालय में 39 बच्चे हैं जिसमें सोमवार को स्कूल आते समय दो बच्चों पर लंगूर ने हमला कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

डर के मारे 19 बच्चे ही पहुंचे स्कूल

boys and girls do not go to school after baboon fear
baboon

हमले की घटना के डर के कारण 19 बच्चे ही विद्यालय में पढ़ाई के लिए आए हैं। लंच में विद्यालयके सहायक अध्यापक धनेंदर कुमार, सुमन सैनी, ग्रामीणों के घर-घर जाकरबच्चों को बुलाने गए। लेकिन बच्चों व परिजनों लंगूर के पकड़े जाने पर ही स्कूल भेजने की बात कही है। 

ओवीडी सरस्वती पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेशसैनी ने बताया कि उनके स्कूल के बच्चे भी लंगूर के आतंक से भयभीत हो गए है।15 बच्चे पढ़ाई के लिए स्कूल में नहीं आ पाया हैं। वही स्थानीय निवासीछोटन सिंह, राजेंद्र सिंह, मायाराम, संतराम आदि लोगों का कहना है किबंदर लंगूरों का आतंक बढ़ता देख बच्चों को स्कूल भेजना भी अब खतरे सेखाली नहीं है। 

डर के मारे मंगलवार को बच्चों के परिजन एक साथ एकत्रितहोकर लाठी-डंडों के साथ बच्चों को स्कूल में छोड़ने गए थे। छुट्टी केआधा घंटा पहले ही बच्चों को स्कूल में लेने पहुंच गए। चिड़ियापुर रेंज केवन क्षेत्राधिकारी राजेंद्र सिंह हिंगवान का कहना है कि जिस लंगूर केद्वारा बच्चों पर हमला किया गया था वह शाम को वन विभाग की टीम ने पकड़कररेस्क्यू सेंटर में बंद कर दिया गया है। बाकी लंगूर व बंदरों को पकड़ने केलिए कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed