उफनती नदी में कूद बचाई तीन सौ मीटर दूर बहे किशोर की जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘जाको राखे साइयां मार सके न कोय’ कहावत ढिक्वाली गांव के मोहित कुमार (13) पर सटीक बैठती है जिसकी जान गांव के ही दूसरे किशोर ने अपनी जान पर खेलकर बचाई।
पौड़ी के पाबौ ब्लॉक से कुछ दूर स्थित ढिक्वाली का मोहित पुत्र राजेंद्र कुमार मंगलवार को पश्चिमी नयार नदी में नहाने के लिए चला गया। इन दिनों पश्चिमी नयार नदी उफान पर है।
प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि गल्ला गोदाम के समीप मोहित अचानक नदी में बहने लगाया। उसके चिल्लाने पर मौके पर मौजूद ढिक्वाली गांव का नवीन रावत पुत्र आनंद सिंह मोहित को बचाने के लिए दौड़ पड़ा।
मोहित को बचाने के लिए उफनती नदी में कूदा नवीन
घटनास्थल से करीब तीन सौ मीटर दूर मोहित के नजदीक पहुंचते ही नवीन अपनी जान की परवाह न करते हुए उफनती नदी में कूद गया और कुछ देर में ही उसने मोहित को पकड़कर सकुशल बाहर निकाल लिया।
यह देख मौके पर कई लोग एकत्रित हो गए। घटना के कुछ देर बाद मोहित को उसके परिजन और ग्रामीण 108 आपातकालीन सेवा के वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ के चिकित्साधिकारी डॉ. कैलाश गुंज्याल ने बताया कि मोहित की हालत ठीक होने पर अब उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।