फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Boy death after drowns in river during picnic in roorkee

रुड़की: पिकनिक मनाने आए युवक की गंगा में डूबकर मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 19 May 2019 06:38 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खानपुर(रुड़की)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खानपुर(रुड़की) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 19 May 2019 06:38 AM IST
विज्ञापन
Boy death after drowns in river during picnic in roorkee
नदी में डूबा युवक - फोटो : अमर उजाला

चचेरे भाई और दोस्तों के साथ बालावाली घाट पर पिकनिक मनाने आए रुड़की निवासी युवक की शुक्रवार देर शाम गंगा नदी में डूबकर मौत हो गई। पुलिस और ग्रामीणों ने रात में ही गंगा में उसकी तलाश की, लेकिन कुछ नहीं चला। शनिवार तड़के युवक का शव नदी से बरामद कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


रुड़की के मलकपुर माजरा निवासी सचिन (22) पुत्र सुरेश अपने मामा के बेटे अजब सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी जयरामपुर कलां, सहारनपुर, दोस्त कंवरपाल पुत्र लाल सिंह और सुनील पुत्र सुरेश निवासी मलकपुर माजरा के साथ शुक्रवार को गंगा नदी के बालावाली घाट पर पिकनिक मनाने आया था। कुछ देर बाद चारों नदी में नहाने लगे। इसी दौरान डुबकी लगाते समय सचिन नदी की तेज धारा में लापता हो गया। सचिन के पानी में ऊपर नहीं आने पर दोस्तों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इस पर बालावाली-बिजनौर बॉर्डर पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोस्तों के साथ मिलकर सचिन की गंगा में काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। उधर, घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद रात में भी पुलिस टीम ने गंगा में उसकी काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शनिवार सुबह सर्च अभियान के दौरान सचिन का शव नदी से बरामद हुआ। उपनिरीक्षक रूकम सिंह ने बताया कि चारों युवक गंगा नदी के बालावाली घाट पर पिकनिक मनाने आए थे। सचिन एक कंपनी में काम करता था। शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल भी 17 मई को हुई थी युवक की मौत
बालावाली घाट पर पिछले साल भी 17 मई को एक युवक की गंगा में डूबने से मौत हो गई थी। 17 मई 2019 को खानपुर थाना क्षेत्र के प्रह्लादपुर निवासी विशाल अपनी बड़ी बहन को एमए की परीक्षा दिलाने रायसी के एक कॉलेज आया था। बहन को कॉलेज छोड़ने के बाद विशाल अपने दोस्तों के गंगा नदी के बालावाली घाट पर नहाने गया था। इसी दौरान वह गंगा की तेज लहरों में लापता हो गया था। परिजनों, ग्रामीणों और पुलिस टीम ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसका शव नदी से बाहर निकाला था। 

उठ रही जल पुलिस की तैनाती की मांग 
पिछले साल युवक की मौत के बाद से बालावाली घाट पर ग्रामीणों ने जल पुलिस की तैनाती की मांग की थी, लेकिन एक वर्ष बाद भी जल पुलिस की तैनाती नहीं हो पाई है। बालावाली के ग्राम प्रधान रविपाल और कलसिया के ग्राम प्रधान के पति मुकेश कुमार का कहना है कि अगर जल पुलिस चौकी स्थापित होती तो शायद सचिन आज जिंदा होता। वहीं, सीओ लक्सर राजन सिंह का कहना है कि बालावाली घाट पर पुलिस विभाग की ओर से चेतावनी बोर्ड लगवाए जाएंगे ताकि कोई अनजाने में गंगा नदी के गहरे कुंड में उतरने से पहले सावधान रहें।

गंगनहर में नहाते समय दो छात्र डूबे, एक को बचाया

पिरान कलियर में गंगनहर में नहा रहे दो छात्र अचानक डूबने लगे। अन्य लोगों ने दोनों को बचाने का प्रयास किया। इस दौरान एक छात्र को तो लोगों ने बचा लिया जबकि दूसरा गंगनहर में लापता हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। जल पुलिस लापता छात्र की गंगनहर में तलाश कर रही है।

रुड़की के सोलानीपुरम निवासी मयंक एक कॉलेज से बीएससी कर रहा है और आदर्श नगर निवासी पंकज पालीटेक्निक कर रहा था। शनिवार को दोनों कॉलेज से निकलकर कलियर के पास बाजूहेड़ी गांव के निकट गंगनहर में नहाने गए थे। नहाने के दौरान अचानक पानी के तेज बहाव में दोनों डूबने लगे। उनकी आवाज सुनकर पास में ही नहा रहे लोगों ने दोनों को बचाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने मयंक को तो डूबने से बचा लिया, लेकिन पंकज पानी के तेज बहाव में डूबकर लापता हो गया।

सूचना मिलते ही एसओ अजय सिंह और जल पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना की जानकारी दोनों के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जल पुलिस के जवानों ने काफी दूर तक गंगनहर में पंकज की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। वहीं, घटना के बाद से पंकज के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। एसओ अजय सिंह ने बताया कि डूबे छात्र की जल पुलिस के जवान तलाश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed