{"_id":"56ddbcba4f1c1bd0218b456c","slug":"bomb-threat-in-tapkeshwar-temple","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि पर मंदिर में आया फोन, बोला, रखा है बम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि पर मंदिर में आया फोन, बोला, रखा है बम
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 08 Mar 2016 10:22 PM IST
सार
शाम 4.15 बजे के करीब मंदिर के पीएनटी नंबर पर एक कॉल आई।
फोन करने वाले ने कहा कि मंदिर परिसर में बम रखा हुआ है।
विज्ञापन
बम
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाशिवरात्रि पर टपकेश्वर मंदिर में बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया। चेकिंग के बाद यह सूचना फर्जी पाई गई। पुलिस मान रही है कि इसके पीछे किसी सिरफिरे का हाथ है। जिस नंबर से फोन किया गया है उसकी आईडी आगरा की पाई गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
टपकेश्वर मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं का जमावड़ा होने के कारण पैर रखने तक की जगह नहीं थी। पुलिस बराबर भ्रमण कर रही थी। शाम 4.15 बजे के करीब मंदिर के पीएनटी नंबर पर एक कॉल आई।
विज्ञापन
मंदिर के महंत ने फोन रिसीव किया। दूसरी तरफ से कहा गया कि मंदिर परिसर में बम रखा हुआ है। मंदिर प्रबंध समिति की सूचना पर पुलिस हरकत में आ गई।
डॉग स्क्वॉड के साथ छान डाला मंदिर परिसर
डॉग स्क्वॉड
- फोटो : demo
डॉग स्क्वाड के साथ पूरे परिसर में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। काफी देर की मशक्कत के बाद कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिल सका।
कैंट कोतवाली निरीक्षक अनिल जोशी ने बताया कि महंत को बम की झूठी सूचना देकर दहशत फैलाने की कोशिश की गई है। बातचीत से फोन करने वाला शराबी प्रतीत हो रहा था।
उन्होंने बताया कि जिस नंबर से फोन आया था, वो आगरा जिले में तासगंज थाने के बसई इलाके का पाया गया है। पुलिस टीम को आरोपी की धरपकड़ के लिए भेजा गया है।
कैंट कोतवाली निरीक्षक अनिल जोशी ने बताया कि महंत को बम की झूठी सूचना देकर दहशत फैलाने की कोशिश की गई है। बातचीत से फोन करने वाला शराबी प्रतीत हो रहा था।
उन्होंने बताया कि जिस नंबर से फोन आया था, वो आगरा जिले में तासगंज थाने के बसई इलाके का पाया गया है। पुलिस टीम को आरोपी की धरपकड़ के लिए भेजा गया है।