फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bomb blast in nepal

ओली सरकार की नीतियों के खिलाफ बंद के बीच नेपाल में हुआ बम विस्फोट, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

Sun, 06 May 2018 09:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेंद्रनगर(नेपाल)/बनबसा(चंपावत)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेंद्रनगर(नेपाल)/बनबसा(चंपावत) Updated Sun, 06 May 2018 09:08 AM IST
विज्ञापन
bomb blast in nepal
bomb blast

नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी विप्लव गुट के ओली सरकार की नीतियों के खिलाफ एक दिनी नेपाल बंद के आह्वान के दौरान कैलाली जिले में बारूदी विस्फोट की घटना प्रकाश में आई है।

विज्ञापन


यहां गौरीगंगा क्षेत्र में एक सरकारी कार्यालय के पास बारूदी विस्फोट किया गया। दूसरी ओर धनगढ़ी में एक सरकारी कार्यालय के बाहर विस्फोट की कोशिश की गई। लेकिन नेपाल सेना समय रहते ही दूसरे बम को निष्क्रिय कर दिया। बम विस्फोट की घटना के बाद स्थानीय बाशिंदे दहशत में हैं।  इधर, सीमा स्थित नेपाल के कंचनपुर जिला मुख्यालय महेंद्रनगर में बंद बेअसर रहा। 
विज्ञापन


शनिवार को नेपाल बंद के दौरान कैलाली के गौरीगंगा नगर पालिका वार्ड 10 में स्थित ग्राम पंचायत कार्यालय भवन के पास विस्फोट हुआ। जोरदार धमाके से कार्यालय और 50 मीटर दूरी तक मौजूद लोग सहम गए। विस्फोट की जानकारी होने पर लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। हालांकि, विस्फोट में कोई हताहत नहीं हुआ है। इस घटना के बाद प्रशासन ने हाई अलर्ट घोषित कर दिया। नेपाली सेना और पुलिस ने सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक इलाकों में चेकिंग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

विस्फोट की घटना की कराई जा रही गहराई से छानबीन

bomb blast in nepal
भारत-नेपाल मैत्री द्वार - फोटो : amar ujala
इस बीच, नेपाल सेना के जवानों को धनगढ़ी उप नगर पालिका के पुरवार पेट्रोल पंप के पास सड़क पर एक बम मिला। सेना के बम निरोधक दस्ते ने बम को निष्क्रिय किया। कैलाली जिला प्रहरी कार्यालय के प्रवक्ता वीर बहादुर ने बताया कि विस्फोट की घटना की गहराई से छानबीन कराई जा रही है।

इधर कंचनपुर जिले में विप्लव गुट के प्रभारी डीडी पांडेय के नेतृत्व में बुलाया गया एक दिनी बंद बेअसर रहा। महेंद्रनगर बाजार आधा खुला रहा। वाहनों का संचालन नेपाल भारत के बीच पूर्व की तरह सुचारु रहा, लेकिन नेपाल के दूरदराज से वाहनों के महेंद्रनगर नहीं पहुंचने से बनबसा सीमा पर चहल-पहल में आंशिक कमी रही। सीओ राजन सिंह रौतेला ने बताया कि सीमा पर दोनों देशों का प्रशासन बंद के चलते सतर्क था। बैराज चौकी प्रभारी एसआई सुरेंद्र सिंह खड़ायत ने बताया कि सीमा पर आवाजाही पूर्व की तरह शांतिपूर्ण रही।

नेपाली भूभाग पर अतिक्रमण का आरोप
नेपाल के कंचनपुर जिले की पुनर्वास नगरपालिका 9 के बीच बिचफाटा नामक स्थान पर विगत सप्ताह एसएसबी द्वारा सुरक्षा सोलर फैंसिंग लगाने का नेपाली नागरिकों ने विरोध किया है। उन्होंने भारत पर नेपाली भूभाग पर अतिक्रमण करने एवं इस मामले पर नेपाली प्रधानमंत्री पर चुप्पी साधने का भी आरोप लगाया है। इस संबंध में तीन मई को पूर्व मंत्री लेखराज भट्ट (नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी केंद्र के प्रदेश प्रभारी) के नेतृत्व में नेपाली प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को ज्ञापन दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed