Ananya Pandey: देहरादून पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे, एयरपोर्ट पर सिंपल लुक में आईं नजर
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार भी बुधवार दोपहर विशेष चाटर्ड विमान से देहरादून पहुंचे थे। सूत्रों का कहना है कि फिल्मी कलाकार अपनी किसी बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग को उत्तराखंड आए हैं।
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे बृहस्पतिवार दोपहर मुंबई से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचीं। जहां से वह देहरादून को रवाना हुईं। अनन्या पांडे विस्तारा की मुंबई की फ्लाइट से दोपहर 2:11 बजे एयरपोर्ट पहुंचीं। जहां से वह देहरादून को रवाना हुईं। एयरपोर्ट सूत्रों का कहना है कि फिल्मी कलाकार अपनी किसी बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग को उत्तराखंड आए हैं।
अक्षय कुमार भी पहुंच चुके देहरादून
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार भी बुधवार दोपहर विशेष चाटर्ड विमान से देहरादून पहुंचे थे। उस समय एयरपोर्ट पर कोई फ्लाइट गतिविधि नहीं थी। जिस कारण एयरपोर्ट पर कोई खास भीड़ नहीं दिखी। चाटर्ड प्लेन से अक्षय कुमार के साथ उनके कुछ अन्य लोग भी उतरे।
अक्षय कुमार एयरपोर्ट पर बड़े आराम से दिखे। एक प्रशंसक उनके पास फोटो के लिए आया तो उन्होंने भी प्रशंसक को निराश नहीं किया। इसके बाद सभी एयरपोर्ट पर पहले से कार में बैठकर एयरपोर्ट से देहरादून के लिए रवाना हो गए। एयरपोर्ट पर प्रशंसकों की भीड़ न होने के कारण अभिनेता आरामदायक तरीके से एयरपोर्ट से रवाना हो गए।