{"_id":"6465bddd181b6131390ac5d5","slug":"akshay-kumar-arrives-at-dehradun-airport-uttarakhand-new-film-shooting-bollywood-entertainment-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Akshay Kumar: देहरादून पहुंचे मिस्टर खिलाड़ी, एयरपोर्ट पर नहीं मिली फैंस की भीड़ तो इस अंदाज में आराम से निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Akshay Kumar: देहरादून पहुंचे मिस्टर खिलाड़ी, एयरपोर्ट पर नहीं मिली फैंस की भीड़ तो इस अंदाज में आराम से निकले
Thu, 18 May 2023 12:07 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट।
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट।
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 18 May 2023 12:07 PM IST
सार
अक्सर सेलिब्रिटी जब एयरपोर्ट पर दिखते हैं तो प्रशंसकों की भारी भीड़ लग जाती है, जिस वजह से कई बार सेलिब्रिटी को परेशानी का सामना करना पड़ता है, लेकिन देहरादून पहुंचे अभिनेता अक्षय कुमार को इस परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन
फैंस ने ली अक्षय कुमार के साथ सेल्फी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार बुधवार दोपहर विशेष चाटर्ड विमान में करीब डेढ़ बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। उस समय एयरपोर्ट पर कोई फ्लाइट गतिविधि नहीं थी। जिस कारण एयरपोर्ट पर कोई खास भीड़ नहीं दिखी। चाटर्ड प्लेन से अक्षय कुमार के साथ उनके कुछ अन्य लोग भी उतरे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Cabinet: मंत्रिमंडल की बैठक आज, सीएम मेधावी छात्रवृत्ति योजना समेत कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
विज्ञापन
अक्षय कुमार एयरपोर्ट पर बड़े आराम से दिखे। एक प्रशंसक उनके पास फोटो के लिए आया तो उन्होंने भी प्रशंसक को निराश नहीं किया। इसके बाद सभी एयरपोर्ट पर पहले से कार में बैठकर एयरपोर्ट से देहरादून के लिए रवाना हो गए। एयरपोर्ट पर प्रशंसकों की भीड़ न होने के कारण अभिनेता आरामदायक तरीके से एयरपोर्ट से रवाना हो गए।
विज्ञापन