{"_id":"2b05c9180bf97ec9d3dd6a1005f7ae8c","slug":"bollywood-action-at-doon-in-fashion-week-show","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैशन का है ये जलवा...दून में रैंप पर उतरेगा बॉलीवुड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैशन का है ये जलवा...दून में रैंप पर उतरेगा बॉलीवुड
देहरादून/नलिनी
Updated Sat, 10 Aug 2013 07:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रैंप पर कैटवॉक करते मॉडल और बॉलीवुड के आपके चहेते कलाकार बहुत जल्द फैशन के नए रंग लेकर दून पंहुचने को तैयार हैं।
विज्ञापन
दून में एक बार फिर से फैशन का मेला लगने जा रहा है। इस दौरान फैशन वीक की शान बढ़ाने के लिए इसमें जाने-माने मॉडल्स के साथ ही डिजाइनर्स भी शिरकत करेंगे।
टीवी सीरियल के कलाकार बिखेरेंगे जलवा
फैशन वीक में लोगों को कुछ अलग स्टाइल की पोशाक और उनके साथ ही ज्वेलरी भी खरीदने को मिलेगी। इतना ही नहीं अपने पसंदीदा टीवी सीरियल के फेमस चेहरो से भी दर्शक यहां रूबरू हो सकेंगे।
ब्लैंडर्स प्राइड देहरादून फैशन वीक सीजन-2 सितंबर में आयोजित होना है। आयोजकों ने बताया कि 20, 21 और 22 सितंबर तक चलने वाले इस फैशन वीक में फैशन जगत के जाने-माने डिजाइनर भी शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
बॉलीवुड के बड़े सितारे कर सकते हैं शिरकत
इस दौरान यहां दिल्ली-मुंबई से फैशन-डिजाइनर्स जुटेंगे। जो फैशन वीक के माध्यम से अपनी पोशाक तो दर्शकों को दिखाएंगें ही साथ में काउंटर पर उन्हें बिक्री के लिए भी रखेंगे। इस बार पिछले साल के मुकाबले बड़े सितारों के आने की उम्मीद ज्यादा है।
विज्ञापन
यह होंगे आपके चेहरेः
- जी-टीवी पवित्र रिश्ता सीरियल में आ रही आशा नेगी और प्रियंका कंडवाल
- पुर्नविवाह सीरियल में आ रही निशा नागपाल
- साउथ की फिल्मों में आने वाली स्वाति सेमवाल
यह रहेंगे डिजाइनर्स और ब्रांडः
- कंवलजीत सिंह, मुंबई
- प्रीति एंड गुंजन सिंघल, दिल्ली
- स्टूडियो वन बाई बॉबी एंड पुनीत, दिल्ली
- हारीस कलेक्शन, दिल्ली
- यूएनए बाई ऊवर्शी एंड सुमित
- फैशन लिबाज
- फ्लाइंग मशीन
- दिल्ली, मुंबई, कोलकत्ता एवं देहरादून से अन्य डिजाइनर्स
इनकी भी सुनिएः
फैशन इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए दून में इस तरह के फैशन वीक की शुरुआत की गई है। इस शो के माध्यम से लोगों को ऐसी पोशाक खरीदने को मिल जाती है जो आमतौर पर शहर में नहीं मिल पाती है।
--दलीप सिंधि, निदेशक, सिन्मिट कम्युनिकेशंस