फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bolero Fell into ditch in Uttarkashi Uttarakhand , Two people Died

उत्तराखंड: पुरोला से मोरी जा रही बोलेरो खाई में गिरी, दो लोगों की मौत, दो गंभीर घायल

Sun, 08 Nov 2020 11:53 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 08 Nov 2020 11:53 AM IST
विज्ञापन
Bolero Fell into ditch in Uttarkashi Uttarakhand , Two people Died
कार खाई में गिरी - फोटो : फाइल फोटो

उत्तरकाशी जिले में पुरोला से मोरी के जखोल जा रही बोलेरो गुंयाघाटी में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर घायल हुए हैं। वहीं, वाहन चालक की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार देर रात की है। पुरोला से एक बोलेरो मोरी के जखोल गांव के लिए निकली, लेकिन जखोल से पहले ही पांवतल्ला गांव के निकट गुंयाघाटी के पास ही बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: बदरीनाथ जा रहे गुजरात के यात्रियों का वाहन अलकनंदा में गिरा, एक की मौत, दो लापता, तस्वीरों में दर्दनाक मंजर
विज्ञापन
विज्ञापन


बोलेरो में चालक समेत पांच लोग सवार थे। दुर्घटना की सूचना पर पांवतल्ला के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक घटना स्थल पर दो व्यक्तियों ने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने 108 सेवा के माध्यम से घायलों को सीएचसी मोरी में भर्ती कराया। 

मृतकों और घायलों के नाम

मृतकों के नाम 
- मनोज रावत पुत्र सुरवीर रावत, उम्र लगभग 28 वर्ष, ग्राम जखोल, मोरी।
- अर्जुन रावत पुत्र लाखीराम, उम्र लगभग 22 वर्ष, ग्राम जखोल, मोरी।

गंभीर घायलों के नाम 
- जयवीरी देवी पत्नी रमेशलाल, उम्र लगभग 30 वर्ष, ग्राम जखोल, मोरी।
- रमिशी देवी पत्नी रामलाल, उम्र लगभग 29 वर्ष, ग्राम डाटमीर, मोरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed