{"_id":"68c83e55bc467f8ed30982be","slug":"body-of-youth-who-jumped-into-yamuna-was-found-near-dhalipur-he-had-come-to-vikasnagar-from-deoband-for-a-job-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vikasnagar: यमुना में कूदे युवक का शव ढालीपुर के पास मिला, देवबंद से नौकरी के लिए आया था विकासनगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vikasnagar: यमुना में कूदे युवक का शव ढालीपुर के पास मिला, देवबंद से नौकरी के लिए आया था विकासनगर
Mon, 15 Sep 2025 09:59 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 15 Sep 2025 09:59 PM IST
सार
युवक हिमाचल प्रदेश के पुरूवाला की ओर से डाकपत्थर बैराज से यमुना नदी कूद गया था। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई थी।
विज्ञापन
घटना के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी(फाइल फोटो)
विस्तार
डाकपत्थर बैराज से यमुना में कूदे युवक का शव सोमवार को ढालीपुर के पास नदी के किनारे मिला। मृतक की पहचान उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद थाना क्षेत्र के पाहुपुर निवासी जॉनी कुमार (28) के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
रविवार सुबह युवक हिमाचल प्रदेश के पुरूवाला की ओर से डाकपत्थर बैराज से यमुना नदी कूद गया था। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई थी। एसडीआरएफ और पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया लेकिन युवक का कोई अता पता नहीं चला। सोमवार को किसी व्यक्ति ने ढालीपुर के पास नदी किनारे एक शव को देखा। उन्होंने विकासनगर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। एसडीआरएफ ने शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन
Dehradun: देहरादून से बंगलूरू के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान शुरू, सीएम धामी ने किया विधिवत शुभारंभ
विज्ञापन
थाना प्रभारी सेलाकुई पीडी भट्ट ने बताया कि रविवार को एक युवक के परिजन कोतवाली आए थे। उन्होंने युवक की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। परिजनों ने मृतक की पहचान की। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक ने आईटीआई किया था। वह 15 दिन पहले ही सेलाकुई की एक कंपनी नौकरी करने के लिए आया था। भाऊवाला में किराये के कमरे पर रह रहा था। मृतक के आत्महत्या करने के कारण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन