फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bloody Conflict Between two parties in electoral rivalry in jaspur

उत्तराखंड: चुनावी रंजिश में दो पक्षों के बीच विवाद, खूब चले लाठी-डंडे और तलवारें 

Wed, 23 Oct 2019 10:08 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाल, बाजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, बाजपुर Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 23 Oct 2019 10:08 AM IST
विज्ञापन
Bloody Conflict Between two parties in electoral rivalry in jaspur
पुलिस को ज्ञापन देते एक पक्ष के लोग - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच लाठी डंडे, तलवारें चलीं, जिसमें एक पक्ष से एक युवक घायल हो गया। घायल को सीएचसी से डाक्टरों ने हल्द्वानी रेफर कर दिया। इस मामले में लेकर घायल के परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर एसएसआई एमसी कांडपाल को तहरीर सौंपी। 

विज्ञापन


आरोप है कि गांव मुंडिया कला निवासी शकील खां और दूसरे पक्ष के बीच चुनावी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान दोनो पक्षों में लाठी डंडे, लोहे की राड और तलवारें चलीं, जिसमें शकील की पुत्र शाहनवाज घायल हो गया।
विज्ञापन


इस पर हंगामा हो गया और मौके पर भीड़ जमा हो गई। मंगलवार को शकील ने समर्थकों के साथ कोतवाली में एसएसआई कांडपाल को तहरीर सौंपी। एसएसआई ने मामले की जांच पड़ताल कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया।   

विज्ञापन
विज्ञापन

मतगणना स्थल पर समर्थकों में हुई मारपीट

विकासनगर में आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज विकासनगर में ग्राम पंचायत जीवनगढ़ की मतगणना के दौरान दो प्रत्याशी समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। काउंटिंग स्थल के पास हंगामा होता देख मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़ाई कर रले लोगों पर लाठियां फटकराना शुरू कर दिया। जिसके बाद हंगामा कर रहे लोग मौके से भाग खड़े हुए। पुलिस ने दोबारा से काउंटिंग स्थल पर झगड़ने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। 

जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह काउंटिंग स्थल पर ग्राम पंचायत जीवनगढ़ के ग्राम प्रधान पद पर काउंटिग चल रही थी। बताया जा रहा है कि काउंटिंग के दौरान मुकेश शर्मा समर्थकों ने सुहैल पाशा समर्थकों पर जाली के पास खड़े होने के लिए जगह मांगी। जिस पर सुहैल पाशा के एक समर्थक ने मुकेश शर्मा समर्थक पर हाथ छोड़ दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों पर जमकर लात-घूसे चलने लगे।

लड़ाई होता देख मौके पर भगदड़ मच गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को लाठियां फटकार कर तितर-बीतर किया। एसएसएआई गिरीश नेगी ने बताया कि दोनों पक्षों को काउंटिंग स्थल के पास झगड़ा करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed