माय सिटी रिपोर्टर देहरादून भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा और श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं ने रक्तदान कर इंसानियत की परंपरा निभाई। रक्तदान शिविर की शुरुआत से पहले भारत - , चीन सीमा पर गलवान घाटी में पिछले दिनों दिनों दोनों देशों की सेनाओं के बीच हुई झड़प में जान की बाजी लगाने वाले 20 जांबाज़ अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद शिविर में उपस्थित सभी रक्तदाताओं को मास्क व सेनीटाइजर वितरित किया गया। ककोरोना संकट के चलते सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए रक्तदान किया गया। इस मौके पर जोगेंद्र सिंह पुंडीर ने कहा कि रक्त ही एक ऐसी चीज है जिसे किसी प्रयोगशाला में नहीं बनाया जा सकता है। ऐसे में रक्तदान करके ही गंभीर मरीजों की जिंदगी बचाई जा सकती है। रक्तदान शिविर में डॉक्टरों ने कहा कि एक यूनिट रक्तदान करने से एक दो नही वरन चार गंभीर मरीजों की जान बचाई जा सकती है। रक्तदान शिविर में जोगेंद्र सिंह पुंडीर, मौलाना हुसैन, अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रईश खान, महामंत्री नाजिम राठी, समाजसेवी इंतजार, जफरखान, सुनील घिल्डियाल, विकास शर्मा, राकेश शर्मा, सुबोध पंडित, अविनाश पांडे, शिवा गैर, अनुराग, ध्रुव शर्मा, विशाल यादव, कमल समेत कई उपस्थित थे --------------- इन महादानियों ने किया रक्तदान रक्तदान शिविर में अकरम, इरशाद,वामीश, वसीम, गुलाल, अजब, अफरोज, नसीम छोटू, शहजाद, समीर, तौशीन, इंतजार रईस खान, अबरार, जबर खान, फैजान,समीर मलिक, अविनाश पांडे, धनंजय,कैफ सिद्दीकी, अब्दुल कादिर, आसिफ शेख, रशीद अहमद समेत कई युवाओं ने रक्तदान किया।