फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   blast in roorkee

रुड़कीः विहिप की सभा के पास धमाका, छात्र की मौत

Sun, 07 Dec 2014 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sun, 07 Dec 2014 12:49 AM IST
विज्ञापन
blast in roorkee

रुड़की में शनिवार को हुए धमाके में एक छात्र की मौत हो गई। दोपहर के वक्त धमाके से शहर के लोग दहल गए। घटनास्थल के पास ही विहिप की ओर से आयोजित कार्यक्रम चल रहा था। लगभग 100 फीट दूर भाजपा नेता संगीत सोम (विधायक, सरधना, यूपी) और विहिप की साध्वी प्राची की सभा चल रही थी। अभी यह साफ नहीं हो सका है कि धमाका कैसे हुआ?

विज्ञापन


भाजपा और हिंदू संगठनों की ओर से आतंकी कार्रवाई का अंदेशा जताया जा रहा है। पुलिस को यह भी आशंका है कि बच्चे ने कहीं से विस्फोटक उठा लिया होगा। अपर पुलिस महानिदेशक राम सिंह मीणा का कहना है कि धमाके की हर कोण से जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार देर रात केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से रुड़की धमाके के बारे में विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन


जिस जगह धमाका हुआ, वहां चार इंच गहरा और आठ इंच चौड़ा गड्ढा बन गया। बम निरोधक दस्ते ने मौके से सुतली और अन्य अवशेष जमा किए। जानकारों का मानना है कि धमाके में पोटेशियम नाइट्रेट और पेट्रोल का इस्तेमाल किया गया। धमाके के बाद रुड़की में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। हरिद्वार में भी प्रदर्शन किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने बताया आतंकी साजिश

blast in roorkee

साध्वी प्राची और कार्यक्रम खत्म होने के बाद रुड़की पहुंचे भाजपा नेता सुरेश राणा (विधायक थाना भवन) ने घटना को आतंकी कार्रवाई बताया। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने घटना को दुखद बताया है। घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए गए हैं।

केएलडीएवी डिग्री कॉलेज के मैदान में विहिप की ओर से हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया था। संबोधित करने विहिप और भाजपा के कई नेता पहुंचे थे। दोपहर करीब 12:40 बजे आयोजन स्थल के पीछे नेहरू नगर की गली में धमाका हुआ।

धमाके में तुषार (12) पुत्र सतीश धीमान की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस तुषार के शव को अस्पताल ले गई। तुषार जीआईसी में कक्षा 6 का छात्र था। वह स्कूल से घर जा रहा था। उससे कुछ आगे दो अन्य छात्र जा रहे थे। धमाका होते ही दोनों चिल्लाते हुए भागे।

घटनास्थल पर पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया गया। जिलाधिकारी डी सैंथिल पंाडियन और एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शाम को एडीजी मीणा और डीआईजी गुंज्याल भी घटनास्थल पर पहुंचे।

लोगों में गुस्सा, हाईवे किया जाम

blast in roorkee

सिविल अस्पताल के बाहर लोगों ने पुलिस प्रशासन की लापरवाही मानते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया। मृतक के एक परिजन को नौकरी, 10 लाख रुपये का मुआवजा और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तार किए जाने का डीएम की ओर से भरोसा दिए जाने पर जाम खोला गया।

घटना के बाद साध्वी प्राची, पूर्व मंत्री मदन कौशिक, विधायक संजय गुप्ता, स्वामी यतीश्वरानंद समेत भाजपा नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया और मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। देर शाम नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट भी रुड़की पहुंचे।

हरिद्वार में भी प्रदर्शन
धमाके के बाद हरिद्वार में भी कई जगह प्रदर्शन किए गए। भाजपाइयों ने मामले की न्यायिक जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुडे़ छात्रों ने सिहद्वार पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।

भाजपा मजदूर मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि घटना को साजिश के तहत अंजाम दिया गया है, क्योंकि घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर विहिप का कार्यक्रम चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed