फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJPers welcomed Nadda grandly

भाजपाइयों ने किया नड्डा का भव्य स्वागत

Sat, 16 Nov 2019 01:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
BJPers welcomed Nadda grandly
बलबीर रोड ‌स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं से घिरे राष्ट्रीय कार्यकारी अध?
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार दून पहुंचे जेपी नड्डा का शुक्रवार को भाजपाइयों ने भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान स्कूटर रैली, करीब एक किलोमीटर लंबी मानव शृंखला व आतिशबाजी की गई।
विज्ञापन

रिस्पना पुल पर नड्डा के पहुंचने पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, मेयर सुनील उनियाल गामा, रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, धर्मपुर विधायक विनोद चमोली व महानगर अध्यक्ष विनय गोयल आदि ने स्वागत किया। वहीं, रिस्पना पुल से आगे चौक पर भाजयुमो महानगर अध्यक्ष श्याम पंत व महामंत्री राजेश रावत तथा युवा कल्याण विभाग के उपाध्यक्ष जितेंद्र रावत मोनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और फूलों से उनका स्वागत किया। रिस्पना पुल से भाजपा महिला मोर्चा ने स्कूटर रैली निकाली, जो प्रदेश कार्यालय पर जाकर संपन्न हुई। फव्वारा चौक पर राजपुर विधायक खजानदास, विशाल गुप्ता, राजीव उनियाल आदि ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का स्वागत किया। यहां से प्रदेश कार्यालय तक करीब एक किलोमीटर लंबी मानव शृंखला बनाई गई थी। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का उत्साह देख नड्डा गद्गद दिखाई दिए।

रिस्पना पुल पर हुए जोरदार स्वागत के बाद हाथ जोडकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते भाजपा के राष्ट्र?

रिस्पना पुल पर हुए जोरदार स्वागत के बाद हाथ जोडकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते भाजपा के राष्ट्र?

सुभाष रोड स्थित एक वैडिंग प्वाइंट में भाजपा महानगर बूथ सम्मेलन में पारंपरिक भेष-वूषा में पहुंची ?

सुभाष रोड स्थित एक वैडिंग प्वाइंट में भाजपा महानगर बूथ सम्मेलन में पारंपरिक भेष-वूषा में पहुंची ?

भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत के लिए भगवा रंग की पगड़ी पहनकर रिस्पन?

भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत के लिए भगवा रंग की पगड़ी पहनकर रिस्पन?

राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के बलबीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर जो?

राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के बलबीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर जो?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed