फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bjp Working committee meeting for uttarakhand nikay chunav 2018

हल्द्वानी: मिशन 'निकाय चुनाव' को लेकर जुटी 'मोदी ब्रिगेड', भगवा लहराने की रणनीति पर किया मंथन

Sat, 16 Dec 2017 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 16 Dec 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
bjp Working committee meeting for uttarakhand nikay chunav 2018

यूपी के बाद अब उत्तराखंड में भी निकाय चुनाव में भगवा लहराने के लिए मोदी ब्रिगेड ने ताकत झोंक दी है।

विज्ञापन


त्रिवेंद्र सरकार के सामने अब सबसे पहला और अहम चुनाव नगर निकायों का है। इसलिए उसकी संगठनात्मक गतिविधियों की जगह भले ही अलग-अलग हों, लेकिन चुनावी चिंता सिर्फ एक है।

2019 के लोकसभा चुनाव में उतरने से पहले 2018 के निकाय चुनाव में भगवा लहर बिखेरने के लिए पार्टी अब किसी भी स्तर पर जाने के लिए तैयार है। खास तौर पर यूपी में प्रचंड बहुमत की सरकार के बाद निकायों में जिस तरह से भगवा परचम लहराया है, उत्तराखंड में पार्टी के लिए वैसा ही कुछ करके दिखाने की चुनौती है। इसलिए हल्द्वानी में जुटा भाजपा परिवार निकाय चुनाव से हटकर किसी और मुद्दे को प्राथमिकता देगा, ऐसा नहीं माना जा सकता।
विज्ञापन


नौ महीने के कार्यकाल में नगर निकाय की राजनीति में भाजपा सरकार ने जमकर काम किया है। 42 नगर निकायों में सीमा विस्तार का फैसला छोटा नहीं माना जा सकता। उन स्थितियों में जबकि पंचायत प्रतिनिधियों और कांग्रेस ने मिलकर विरोध किया है। इसके अलावा, दो नए नगर निगम कोटद्वार और ऋषिकेश की उपलब्धि को भी भाजपा निकाय चुनाव में भुनाना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

...मगर दायित्व का ‘दर्द’ रहेगा जस की तस

bjp Working committee meeting for uttarakhand nikay chunav 2018

आठ नगर निगमों में मेयर पद पर भाजपा की नजर है। इसके अलावा 41 नगर पालिका परिषद और 40 नगर पंचायतों में भी वह अपनी छाप छोड़ना चाहती है। अमित शाह के उत्तराखंड दौरे के बाद भाजपा संगठन की जिस तरह से ओवरहॉलिंग चल रही है, उसे देखते हुए पहला बड़ा इम्तिहान नगर निकाय चुनाव में ही होना है।

इसके लिए भाजपा बिना एक क्षण गंवाए जुटने की तैयारी में है। भले ही भाजपा के नेता निकाय चुनाव की तैयारी के लिए बाद में अलग से प्रदेश कार्य समिति की बैठक रखने की बात कर रहे हों, लेकिन पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में भी निकाय चुनाव को लेकर अहम चर्चा होगी। निकाय चुनाव की रणनीति पर भाजपा हल्द्वानी में कुछ कदम आगे जरूर बढ़ने जा रही है।

...मगर दायित्व का ‘दर्द’ रहेगा जस की तस
त्रिवेंद्र सरकार के कार्यकाल में भाजपा की इससे पहले भी प्रदेश कार्य समिति हो चुकी हैं, लेकिन दायित्व को लेकर कार्यकर्ताओं के दर्द की स्थिति बदलने वाली नहीं है। कार्यकर्ताओं को दायित्व का मसला दून से दिल्ली और सरकार से संगठन तक के बीच में अटका हुआ है।

कार्यकर्ताओं की नाराजगी का बडे़ नेताओं का अहसास है। वे ये अपेक्षा भी कर रहे हैं कि दबी जुबान से शायद प्रदेश कार्य समिति में भी ये मसला उठ जाए, लेकिन यह तय माना जा रहा है कि दायित्व को तवज्जो देने की स्थिति में फिलहाल कोई नहीं है। इसमें अभी और वक्त लगना भी तयशुदा माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed