फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP Worker Arrested with Smack during Police raid in rudrapur uttarakhand

उत्तराखंड: पुलिस छापेमारी में स्मैक के साथ भाजपा नेता गिरफ्तार, ऐसे चलाता था तस्करी का कारोबार

Mon, 08 Oct 2018 09:19 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Mon, 08 Oct 2018 09:19 PM IST
विज्ञापन
BJP Worker Arrested with Smack during Police raid in rudrapur uttarakhand
स्मैक के साथ गिरफ्तार भाजपा कार्यकर्ता

सत्ता की आड़ में स्मैक का कारोबार करने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नेता की दुकान में छापे के दौरान पुलिस ने 20 ग्राम स्मैक बरामद की। पुलिस के अनुसार आरोपी नेता पूरे जिले में स्मैक की तस्करी करता था।

विज्ञापन


सत्ता की आड़ में गलत काम करने वाले भाजपा नेताओं की एक के बाद एक करतूतें सामने आ रही है। दो दिन पूर्व जहां एक भाजपा नेता आईपीएस अफसर की पत्नी से छेड़छाड़ के बाद सुर्खियों में आया था।
विज्ञापन


वहीं, सोमवार को पुलिस ने भाजपा के नगर उपाध्यक्ष कांति कोली को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। सीओ सिटी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि रविवार देर रात मुखबिर ने सूचना दी थी कि रंपुरा निवासी हरिमोहन स्मैक का कारोबार करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर एसएसआई कमलेश भट्ट और एसआई प्रकाश बिष्ट ने रामपुर रोड से हरिराम को गिरफ्तार कर उससे चार ग्राम स्मैक बरामद कर उसे जेल भेज दिया। पूछताछ में हरिराम ने स्मैक रंपुरा वार्ड नंबर सात निवासी भाजपा नगर उपाध्यक्ष कांति कोली की होने की बात कही।
 

आरोपी नेता को रिमांड पर लेगी पुलिस 

इस पर सोमवार देर शाम कोतवाली पुलिस ने कांति कोली की रंपुरा चौरासी घंटा के पास स्थित किराये की दुकान में छापा मारकर 20 ग्राम स्मैक बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को कांति को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

बरामद स्मैक की बाजार कीमत करीब चार लाख रुपये आंकी गई है। टीम में कोतवाल केसी भट्ट, एसएसआई कमलेश भट्ट, जगदीश ढकरियाल, एसआई जसविंदर सिंह, ओमप्रकाश आदि थे। 

कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि कुछ दिन पूर्व स्मैक की तस्करी में गिरफ्तार खटीमा की युवती ने भी कांति कोली का नाम लिया था और रविवार को गिरफ्तार किए गए हरिमोहन के पास बरामद स्मैक भी कांति कोली की होने की पुष्टि हुई है। इससे इसमें पूरा गिरोह होने का अनुमान है, जिसकी जांच के लिए कांति को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा।


नेता के विरोध में उतरे मोहल्ले के लोग 
रंपुरा को नशा कारोबार का गढ़ माना जाता है। अवैध शराब की छापेमारी में कई बार पुलिस को क्षेत्रवासियों का विरोध सहना पड़ा, लेकिन सोमवार को कांति कोली की गिरफ्तारी के दौरान क्षेत्र के लोग पुलिस के पक्ष में नजर आए। लोगों का कहना था कि कांति लंबे समय से स्मैक का कारोबार कर रहा था। साथ ही उसे इस गोरखधंधे में पार्टी के ही कुछ पदाधिकारियों का संरक्षण भी मिला हुआ है। कांति के जेल जाने से उनके बच्चों का भविष्य बिगड़ने से बच सकता है। 
 

रंपुरा के छह और तस्कर पुलिस रडार पर 

रंपुरा में भाजपा नेता की ओर से स्मैक कारोबार करने का खुलासा होने के बाद अब पुलिस ने रंपुरा क्षेत्र पर अपना फोकस कर लिया है। कांति की धरपकड़ के दौरान क्षेत्र के लोगों ने पुलिस को कुछ और तस्करों का नाम भी बताए हैं। साथ ही खुफिया विभाग ने भी कुछ स्मैक तस्करों की सूची पुलिस को उपलब्ध कराई है। 

बड़े नेताओं के साथ खुद की पैरवी करने पहुंचा था कांति 
स्मैक तस्करी में कांति का नाम सामने आने पर कांति पार्टी के कुछ बड़े नेताओं और पदाधिकारियों के साथ खुद की पैरवी करने कोतवाली पहुंचा। इस दौरान पैरवी करने वाले नेताओं ने कांति की एक साफ सुथरी छवि पुलिस के आगे रखने के साथ ही सत्तारूढ़ पार्टी का हवाला देकर पुलिस को दबाव में लेने की भी कोशिश की, लेकिन पुलिस ने फटकार लगाकर नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया। 

नशे का कारोबार करने वाले समाज विरोधी हैं। भाजपा जैसी अनुशासित पार्टी के लिए इस तरह का व्यक्ति दुर्भाग्यपूर्ण हैं, जो पार्टी कि छवि धूमिल करने के साथ ही समाज को भी बर्बाद कर रहा है। पार्टी को ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।- राजकुमार ठुकराल, क्षेत्रीय विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed