फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP state in-charge Dushyant Gautam said-Illegal tombs will not be accepted in Devbhoomi Uttarakhand

Uttarakhand: देवभूमि में अवैध मजारें नहीं होगी स्वीकार...भाजपा प्रदेश प्रभारी बोले- सरकार की मुहिम बेहतर

Wed, 12 Apr 2023 08:37 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 12 Apr 2023 08:37 AM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने जिस तरह अवैध धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई का संकल्प दिखाया है, वह निसंदेह बेहतर और देवभूमि के लिए जरूरी भी है। भाजपा किसी वर्ग या समुदाय के खिलाफ नहीं है, लेकिन सरकारी, गैर सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर उसे एक साजिश के तहत हड़पने की व्यवस्था के खिलाफ है।

विज्ञापन
BJP state in-charge Dushyant Gautam said-Illegal tombs will not be accepted in Devbhoomi Uttarakhand
दुष्यंत गौतम - फोटो : BJP

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने प्रदेश में सरकारी भूमि पर अवैध धार्मिक स्थलों को हटाने की धामी सरकार की मुहिम का समर्थन किया है। उन्होंने धामी सरकार के इस स्टैंड को बेहतर बताया। साथ ही चेतावनी दी कि देवभूमि में अवैध मजार या किसी भी तरह का धार्मिक अतिक्रमण स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

तीन दिवसीय प्रवास पर पहुंचे प्रदेश प्रभारी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिस तरह अवैध धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई का संकल्प दिखाया है, वह निसंदेह बेहतर और देवभूमि के लिए जरूरी भी है। भाजपा किसी वर्ग या समुदाय के खिलाफ नहीं है, लेकिन सरकारी, गैर सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर उसे एक साजिश के तहत हड़पने की व्यवस्था के खिलाफ है।

विज्ञापन


जिस तरह मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई का एलान किया वह प्रशंसा योग्य है। उनके इस निर्णय का आम लोगों में अच्छा संदेश है और लोग फैसले का स्वागत कर रहे हैं।गौतम ने कहा कि धर्मांतरण के खिलाफ उत्तराखंड का कड़ा कानून भी अन्य राज्यों में चर्चा का विषय बना हुआ है। यह राज्य का सौभाग्य है कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य में पुष्कर सिंह धामी जैसे मुख्यमंत्री मिले और आज विकास आम जन की पहुंच में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन की गतिविधियां बढ़ने से रोजगार के द्वार खुलेंगे

केंद्र के सहयोग से राज्य में डेढ़ लाख करोड़ से अधिक की योजनाएं चल रही हैं, जो राज्य को विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ा रही है। धामी सरकार के कड़े नकल कानून को लेकर अन्य राज्य भी इसका अध्ययन कर लागू करने को उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में पर्यटन की गतिविधियां बढ़ने से रोजगार के द्वार खुलेंगे।

ये भी पढ़ें...Dehradun: नशा मुक्ति केंद्र में होने गया था ठीक, मिली इतनी यातनाएं कि हो गई मौत, शव की हालत देख कांपे परिजन

प्रभारी ने दायित्वों बंटने के संकेत, दावेदारों के चेहरे खिले

भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने धामी सरकार में जल्द दायित्व बांटे जाने के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व इस पर जल्द निर्णय लेगा। प्रभारी के इस संकेत दायित्व की उम्मीद लगाए दावेदारों के चेहरे खिल उठे हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की चर्चा के बाद दायित्व की सूची फाइनल कर केंद्रीय नेतृत्व को भेज चुके हैं। इस पर केंद्रीय नेताओं को निर्णय लेना है। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत सांसदों के रिपोर्ट कार्ड को जांचने और प्रत्याशियों के चयन से जुड़े प्रश्न पर गौतम ने कहा कि अभी इस पर कुछ भी कहना बहुत जल्दबाजी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed