फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bjp start investigation against bjp mla deshraj and champion conflict 

चैंपियन-देशराज विवाद पर भाजपा ने शुरू की जांच, कर्णवाल ने माफी मांगी, नहीं पहुंचे चैंपियन

Wed, 08 May 2019 10:11 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 08 May 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
Bjp start investigation against bjp mla deshraj and champion conflict 
जांच करती भाजपा की टीम - फोटो : अमर उजाला

अपने दो विधायकों के बीच खिंची तलवार के कारण असहज महसूस कर रही भाजपा ने जांच शुरू कर दी है। इस मामले में बनाई गई जांच कमेटी की पहली बैठक बुधवार को हुई। इसमें खानपुर और झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र के 23 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बयान दर्ज किए गए।

विज्ञापन


झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल जांच कमेटी के सामने पेश हुए और अपने एक बयान के लिए उन्होंने माफी मांगी। वहीं, चुनाव प्रचार में व्यस्त होने की बात कहते हुए खानपुर विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन जांच कमेटी के सामने पेश नहीं हुए।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश मुख्यालय में बुधवार को जांच कमेटी के अध्यक्ष विधायक खजान दास और सदस्य विश्वास डाबर ने बयान दर्ज किए। कमेटी के एक और सदस्य कुलदीप कुमार चुनाव प्रचार के सिलसिले में राज्य से बाहर होने के कारण बैठक में उपस्थित नहीं हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर एक बजे करीब झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और उन्होंने अपना पक्ष कमेटी के सामने रखा। उन्होंने सोशल मीडिया और प्रिंट मीडिया में छपी खबरों के साथ ही अन्य तथ्य कमेटी को सौंपे। उन्होंने अपना प्रत्यावेदन लिखित और मौखिक दोनों तरह से कमेटी के सामने रखा।

कमेटी ने कराई बयानों की वीडियोग्राफी 
भाजपा की जांच कमेटी ने पहली बार इस तरह के मामले में बयानों की वीडियोग्राफी कराने की शुरुआत की है। जांच कमेटी के अध्यक्ष खजान दास के अनुसार, जितने भी बयान लिए गए, उनकी वीडियोग्राफी कराई गई है। आगे भी जिसके बयान होंगे, वीडियोग्राफी अनिवार्य रूप से होगी। हम खानपुर विधायक के अलावा भाजपा के हरिद्वार जिलाध्यक्ष, हरिद्वार लोकसभा सीट के चुनाव संयोजक समेत कई अन्य नेताओं को भी बयान के लिए जल्द बुलाएंगे।
 

प्रीतम का तंज- भाजपा की टोकरी में मेंढक

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भाजपा विधायकों की लड़ाई के संबंध में जांच प्रक्रिया पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि भाजपा में टोकरी में मेंढक भरे पडे़ हैं। कभी कोई उछलता है, तो कभी कोई। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायकों की लड़ाई की बात तो अपनी जगह है, यहां तो विधायक महिला को पीट देता है, टोल बार में उत्पात मचाता है। और तो और खनन माफिया के पक्ष में प्रदेश का कैबिनेट मंत्री थाने में चला जाता है। कहा कि यह स्थिति भाजपा के भीतर आंतरिक विरोध को सामने रख रही है। अब चैंपियन को बुलाएं या देशराज को क्या फर्क पड़ता है। अभी तो कोर्ट लग रही है, तलब हो रहे हैं। बाद में क्लीन चिट मिल जाएगी। दो साल से ये ही हो रहा है।
 

जांच कमेटी ने किया दफ्तर में इंतजार
भाजपा दफ्तर में जांच कमेटी के अध्यक्ष और सदस्य को झबरेड़ा विधायक का कई घंटे इंतजार करना पड़ा। हालांकि जांच कमेटी का कहना है कि इंतजार जैसी कोई बात नहीं है। झबरेड़ा विधायक उसी समय पर पहुंचे, जो समय उन्हें दिया गया था। दरअसल, बैठक का समय पूर्वाह्न 11 बजे बताया गया था। यह पहले ही सामने आ गया था कि खानपुर विधायक बैठक में नहीं आएंगे। इन स्थितियों के बीच जांच कमेटी के अध्यक्ष खजान दास 11 बजे ही दफ्तर पहुंच गए। कुछ देर बाद कमेटी सदस्य विश्वास डाबर भी आ गए। मगर जिनके बयान होने थे, वह नहीं आए। दो घंटे बाद एक बजे झबरेड़ा विधायक जब पहुंचे तो बयानों का सिलसिला शुरू हुआ।

कमेटी की पहली बैठक में झबरेड़ा विधायक ने अपना पक्ष रखा है। झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत दोनों मंडलों के भाजपा अध्यक्षों ने भी बयान दिए हैं। खानपुर क्षेत्र के एक मंडल अध्यक्ष बैठक में मौजूद रहे, दूसरे मंडल अध्यक्ष को सूचना नहीं हो पाई। क्षेत्र के वरिष्ठ पदाधिकारियों से बात की गई है। कुल 23 लोगों के बयान लिए गए हैं। खानपुर विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन को 18 या 19 मई को बयान के लिए बुलाया जाएगा। पहले 14 मई तक हमें रिपोर्ट देनी थी, लेकिन चुनाव आदि के कारण देर हुई है। अब हम रिपोर्ट देने के लिए 25 मई तक का समय मांग रहे हैं।
-खजान दास, अध्यक्ष, जांच कमेटी/प्रदेश महामंत्री व विधायक।

मैंने अपना पक्ष कमेटी के सामने रख दिया है। मैंने कमेटी को भरोसा दिलाया है कि सीएम साहब की उपस्थिति में समझौता हो जाने के बाद मैंने चैंपियन को लेकर कोई गलत बयान नहीं दिया है। वहीं एक बयान के लिए माफी भी मांगी है। मुझे पूरा भरोसा है कि जांच कमेटी मेरी बातों पर यकीन करेगी। मैं भाजपा का अनुशासित सिपाही हूं।
-देशराज कर्णवाल, विधायक, झबरेड़ा 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed