फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   bjp president amit shah shankhnaad rally in haridwar

शंखनाद रैली: शाह का कांग्रेस पर हमला, अपने घर का इतिहास देखें सोनिया

Sun, 26 Jun 2016 10:00 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 26 Jun 2016 10:00 AM IST
विज्ञापन
bjp president amit shah shankhnaad rally in haridwar
अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने हरिद्वार में शंखनाद महारैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। सहिष्णुता के मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी पर हमला बोलते हुए शाह ने कहा कि सोनिया गांधी अपने घर का इतिहास देखें। 25 जून 1975 को लगी इमरजेंसी की याद दिलाते हुए शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लगाया था।  कलम तोड़कर प्रेस पर सेंशरशिप लगा दी गई थी। कहा आपात काल थोपने वालों को देश की जनता माफ नहीं करेगी।

विज्ञापन


कहा कि जब मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे तो विदेश यात्राओं में जाते थे तो किसी को खबर भी नहीं होती थी। वहीं मोदी जी जब विदेश जाते हैं तो उनका हर जगह जोरदार स्वागत होता है। 
विज्ञापन


उत्तराखंड राज्य बनने का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि उत्तराखंड राज्य अटल जी ने ही बनवाया था। कहा क‌ि कांग्रेस ने उत्तराखंड के विकास की रफ्तार को रोक दिया है। कांग्रेस उत्तराखंड को लूट रही है। उत्तराखंड सियासी संकट के दौरान हुए स्टिंग पर बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने पांच-पांच करोड़ देकर विधायकों को रोका। कहा जिन्होंने पांच करोड़ लिए वे ही कांग्रेस के साथ हैं। जिन्होंने पैसे नहीं लिए वे भाजपा के साथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शंखनाद रैली से विजयी शंखनाद करेगी भाजपा: महाराज

bjp president amit shah shankhnaad rally in haridwar
सतपाल महाराज - फोटो : AmarUjala
मंच पर भाजपा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, हरिद्वार सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, भाजपा नेता सतपाल महाराज, विधायक मदन कौशिक, विधायक स्वामी यतीश्वरानंद मौजूद हैं।

इससे पहले मंच से बोलते हुए भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सतपाल महाराज ने बोलते हुए कहा कि शंखनाद रैली से भाजपा उत्तराखंड में विजयी शंखनाद करेगी। कांग्रेस के नौ विधायकों के भाजपा में आने का जिक्र करते हुए महाराज ने कहा कि भाजपा की शक्ति बढ़ी है। उन्होंने कहा कि वह केदारनाथ और बदरीनाथ के दर्शन कर सीधे हरिद्वार आए हैं।

इसी दौरान रैली स्थल के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता रैली मैदान के बाहर काले झंडे लेकर विरोध करने लगे। जिसके बाद पुलिस ने कांग्रेस नेता सचिन चौधरी, हिमांशु बहुगुणा समेत कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

भाजपा के पोस्टर पर नजर आए बहुगुणा

bjp president amit shah shankhnaad rally in haridwar
समर्थकों संग रैली में जाते भाजपा विधायक स्वामी यतीश्वरानंद - फोटो : अमरउजाला

इस बार रैली में भाजपा के पोस्टर में भाजपा की बदली फिजा के नजारे हो रहे हैं। कभी भाजपा का नंबर वन निशाना रहने वाले पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा पहली बार पोस्टर में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में जगह मिलना यह बता रहा है कि मिशन 2017 में बहुगुणा को भी बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

वहीं रैली में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक प्रदीप बत्रा ने पुलिस पर अपने कार्यकर्ताओं को रोक देने का आरोप लगाया। लगभग पचास समर्थकों के साथ रैली स्थल पर पहुंचे बत्रा ने कहा कि पुलिस ने उनके वाहनों को रोक दिया गया। कहा कि उनके कार्यकर्ताओं को एकत्रित नहीं होने दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed