शंखनाद रैली: शाह का कांग्रेस पर हमला, अपने घर का इतिहास देखें सोनिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने हरिद्वार में शंखनाद महारैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। सहिष्णुता के मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी पर हमला बोलते हुए शाह ने कहा कि सोनिया गांधी अपने घर का इतिहास देखें। 25 जून 1975 को लगी इमरजेंसी की याद दिलाते हुए शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लगाया था। कलम तोड़कर प्रेस पर सेंशरशिप लगा दी गई थी। कहा आपात काल थोपने वालों को देश की जनता माफ नहीं करेगी।
कहा कि जब मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे तो विदेश यात्राओं में जाते थे तो किसी को खबर भी नहीं होती थी। वहीं मोदी जी जब विदेश जाते हैं तो उनका हर जगह जोरदार स्वागत होता है।
उत्तराखंड राज्य बनने का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि उत्तराखंड राज्य अटल जी ने ही बनवाया था। कहा कि कांग्रेस ने उत्तराखंड के विकास की रफ्तार को रोक दिया है। कांग्रेस उत्तराखंड को लूट रही है। उत्तराखंड सियासी संकट के दौरान हुए स्टिंग पर बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने पांच-पांच करोड़ देकर विधायकों को रोका। कहा जिन्होंने पांच करोड़ लिए वे ही कांग्रेस के साथ हैं। जिन्होंने पैसे नहीं लिए वे भाजपा के साथ है।
शंखनाद रैली से विजयी शंखनाद करेगी भाजपा: महाराज
इससे पहले मंच से बोलते हुए भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सतपाल महाराज ने बोलते हुए कहा कि शंखनाद रैली से भाजपा उत्तराखंड में विजयी शंखनाद करेगी। कांग्रेस के नौ विधायकों के भाजपा में आने का जिक्र करते हुए महाराज ने कहा कि भाजपा की शक्ति बढ़ी है। उन्होंने कहा कि वह केदारनाथ और बदरीनाथ के दर्शन कर सीधे हरिद्वार आए हैं।
इसी दौरान रैली स्थल के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता रैली मैदान के बाहर काले झंडे लेकर विरोध करने लगे। जिसके बाद पुलिस ने कांग्रेस नेता सचिन चौधरी, हिमांशु बहुगुणा समेत कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।
भाजपा के पोस्टर पर नजर आए बहुगुणा
इस बार रैली में भाजपा के पोस्टर में भाजपा की बदली फिजा के नजारे हो रहे हैं। कभी भाजपा का नंबर वन निशाना रहने वाले पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा पहली बार पोस्टर में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में जगह मिलना यह बता रहा है कि मिशन 2017 में बहुगुणा को भी बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
वहीं रैली में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक प्रदीप बत्रा ने पुलिस पर अपने कार्यकर्ताओं को रोक देने का आरोप लगाया। लगभग पचास समर्थकों के साथ रैली स्थल पर पहुंचे बत्रा ने कहा कि पुलिस ने उनके वाहनों को रोक दिया गया। कहा कि उनके कार्यकर्ताओं को एकत्रित नहीं होने दिया गया।