फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bjp parivartan yatra will ends in haldwani

भाजपा सरकार के एक फैसले से सारा काला धन रद्दी बन गया: अमित शाह

Wed, 07 Dec 2016 03:07 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Wed, 07 Dec 2016 03:07 PM IST
विज्ञापन
bjp parivartan yatra will ends in haldwani
- फोटो : AmarUjala

भाजपा की परिवर्तन यात्रा के समापन ‌के लिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह हल्द्वानी पहुंचे। जहां उन्होंने जनता को संबोधित किया।  जहां उन्होंने एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित सभा में जनता को संबोधित किया। 

विज्ञापन


शाह ने कहा ‌कि भाजपा की सरकार पर एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा पाए हैं। इससे पहले सोनिया गांधी की सरकार में करोडों के घोटाले हुए। भाजपा सरकार के एक फैसले से सारा काला धन रद्दी बन गया। पूरे देश ने नोट बंदी का स्वागत किया है।
विज्ञापन


करोडों रुपए के काला धन घर में रखने वालों को नोटबंदी से तकलीफ है। इसलिए कांग्रेस छटपटा रही है। बीजेपी उत्तराखंड का विकास चाहती है। कांग्रेस उत्तराखंड को केंद्र शासित प्रदेश बनाना चाहती थी। नरेंद्र मोदी ने देश की सीमाओं को मजबूत बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाह ने मुख्यमंत्री हरीश रावत पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य की सरकार शराब घोटाला, विधायकों की खरीद फरोख्त और अवैध खनन की शय दे रही है। शाह ने लोगों से कहा कि रावत सरकार को उत्तराखंड से उखाड़ फेक दीजिए।

मंच पर बीजेपी प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, सतपाल महाराज, अमृता रावत, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री बच्ची सिंह रावत, संगठन महामंत्री संजय, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, झारखण्ड प्रभारी त्रिवेन्द्र सिंह रावत, राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी सहित भाजपा के अन्य नेता भी मौजूद थे। इस दौरान अमित शाह को सुनने के ‌लिए काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। मैदान लोगों से खचाखच भरा रहा।

रैली में करीब 30 हजार लोगों के पहुंचने का अनुमान

bjp parivartan yatra will ends in haldwani
अमित शाह - फोटो : AmarUjala

इससे पहले मंगलवार को ही जनसभा में भारी भीड़ जुटाने से लेकर सुरक्षा व्यवस्था बनाने के लिए भाजपा के आला नेताओं ने हल्द्वानी में डेरा डाला लिया था। भाजपा ने जनसभा में शाह के लिए अब तक का सबसे बड़ा मंच बनाने का दावा किया था। प्रदेश प्रभारी ने तो कार्यक्रम स्थल के पास ही होटल में डेरा डाला हुआ था।

शहर को होर्डिंग्स बैनर और पोस्टरों से पाट दिया गया था। भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू और प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने रैली के ऐतिहासिक होने का दावा किया था। यह दावा कमजोर न हो, इसके लिए ताकत झोंकी गई थी। कार्यक्रम स्थल पर दो मंच बनाए गए थे।

इसमें मुख्य मंच भव्य बनाने के साथ देहरादून की तुलना में बड़ा भी बनाने की बात भाजपा नेता कह रहे थे। अनुमान लगाया गया था कि रैली में करीब 30 हजार लोग पहुंचेंगे। इनके पहुंचने के लिए पांच सौ वाहनों का इंतजाम किया गया था। कार्यक्रम की छोटी-बड़ी सभी तैयारियों को मातहत छोटे नेताओं के भरोसे न छोड़कर खुद बड़े नेताओं ने कमान संभाली हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed