फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP mla will give resign

भाजपा विधायक ने दी इस्तीफे की धमकी!

Mon, 30 Jun 2014 03:27 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो / अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Mon, 30 Jun 2014 03:27 PM IST
विज्ञापन
BJP mla will give resign

विधानसभा उपचुनावों के लिए भाजपा की ऋषिकेश में रायशुमारी बैठक की जानकारी पार्टी स्तर से क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल को नहीं दी गई थी।

विज्ञापन


जिस पर अग्रवाल ने प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह और अन्य पदाधिकारियों के समक्ष नाराजगी जाहिर की।

विधायक का कहना था कि उनकी विधानसभा क्षेत्र में उन्हें मेजबानी का मौका दिया जाना चाहिए था, मगर इसे नजरअंदाज किया गया।

संगठन का संचालन पार्टी की परंपराओं के अनुरूप नहीं

BJP mla will give resign

भरोसेमंद सूत्रों का कहना है कि इस दौरान विधायक ने संगठन के राज्यस्तरीय एक पदाधिकारी से सूचना नहीं दिए जाने के बाबत नाराजगी जताई तो पदाधिकारी ने भी विधायक द्वारा दर्ज की गई शिकायत को तवज्जो नहीं दी।

जिस पर उन्होंने पदाधिकारी को इस्तीफे की चेतावनी तक दे डाली। विधायक अग्रवाल का कहना था कि क्षेत्र में संगठन का संचालन पार्टी की परंपराओं के अनुरूप नहीं हो रहा है।

सक्रिय कार्यकर्ताओं को काम करने में परेशानी हो रही है। यहां गुटबाजी हावी है, जिसे समाप्त करने की बजाए बढ़ावा दिया जा रहा है।

इसके बाद विधायक ने बैठक स्थल पर ही इस मुद्दे पर काफी देर तक हरिद्वार सांसद निशंक से गुफ्तगू भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में भाजपा जीती, कांग्रेस नहीं

BJP mla will give resign

विधानसभा उपचुनाव में रायशुमारी के लिए पहुंचे नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने कहा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा ने प्रत्याशी अधिकृत किए थे, जिनमें से अधिकांश ने जीत हासिल की है।

पंचायत में भी भाजपा का प्रदर्शन बेहतर रहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा पंचायत में प्रत्याशी अधिकृत ही नहीं किए गए, ऐसे में उसका जीत का दावा गलत है।

उनका कहना है कि अन्य जीत दर्ज कराने वाले प्रत्याशी निर्दलीय हैं।

विज्ञापन

पांच में से चार सांसद हुए शामिल

BJP mla will give resign

रविवार को हुई भाजपा की रायशुमारी में अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा शामिल नहीं हुए।

विधानसभा उपचुनाव में कुमाऊं मंडल में होने वाले दो सीटों के चुनाव के बावजूद उनकी प्रत्याशियों के चयन के लिए बुलाई गई अहम बैठक में शामिल नहीं होना इस दौरान चर्चा की विषय बनी रही।

जबकि अन्य चार सांसद रायशुमारी में रहे। उनकी अनुपस्थिति की वजह पता नहीं चल सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed