फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bjp mla Kunwar Pranav Singh Champion meets modi and shah

मोदी-शाह से मिलने के बाद किस ‘मिशन सक्सेस’ की बात कर रहे चैंपियन, पार्टी में मची खलबली

Wed, 14 Feb 2018 07:47 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 14 Feb 2018 07:47 AM IST
विज्ञापन
Bjp mla Kunwar Pranav Singh Champion meets modi and shah

दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात के बाद कुंवर प्रणव चैंपियन ने अपने फेसबुक वॉल में जो टिप्पणी की है, उससे पार्टी में खलबली मच गई है। चैंपियन ने लिखा है-मिशन सक्सेस। इसके बाद, सियासी अटकलबाजी का बाजार गर्म है।

विज्ञापन


सवाल उठ रहे हैं कि आखिर चैंपियन किस मिशन पर थे, जो सफल हो गया है। क्या चैंपियन को आगे रखकर भाजपा में असंतुष्ट किसी रणनीति पर काम कर रहे हैं या फिर यह चैंपियन के चिर परिचित अंदाज से जुड़ा मामला ही है। इन स्थितियों के बीच, बहस सरकार के कामकाज, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की उपेक्षा, दायित्व और जिम्मेदारियों में हो रही देरी से भी जुड़ रही है।
विज्ञापन


त्रिवेंद्र सरकार पर प्रचंड बहुमत के कारण प्रचंड प्रदर्शन का दबाव है। सुशासन और पारदर्शिता के इस दबाव के बीच सरकार चाहे जैसा काम रही हो, लेकिन भाजपा के भीतर असंतोष सुलग रहा है। साल भर के बावजूद मंत्रिमंडल में मंत्रियों की दो सीट खाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा हाईकमान ने लिया फीडबैक

Bjp mla Kunwar Pranav Singh Champion meets modi and shah

सरकारी दायित्व के लिए कार्यकर्ता एक-एक दिन गिन रहे हैं। ऐसा नहीं है कि सरकार के कामकाज पर चैंपियन से पहले किसी ने सवाल नहीं किए हों। बिशन सिंह चुफाल से लेकर हरभजन सिंह चीमा जैसे विधायकों के ऐसे बयान सामने आते रहे हैं, जिनकी प्रतिध्वनि सरकार से नाराजगी के रूप में जरूर निकली है।

मगर चैंपियन ने अपनी बात करने के लिए जिस तरह का रास्ता अख्तियार किया है, वह सबसे अलग है। भाजपा हाईकमान इस मामले पर पैनी निगाह रखे हुए है। सूत्रों के अनुसार, भाजपा अब ये देख रही है कि चैंपियन के पीछे कौन-कौन हैं। जिस मिशन की बात की जा रही है, वह आखिर है क्या?

भाजपा हाईकमान ने लिया फीडबैक
चैंपियन के मामले में भाजपा हाईकमान ने प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू और प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट से फीडबैक लिया है। सूत्रों के अनुसार, भले ही चैंपियन ये कह रहे हैं कि सौहार्दपूर्ण माहौल में बात हुई है, लेकिन इस तरह की परिपाटी की शुरूआत करने पर पार्टी हाईकमान खुश नहीं है। बताया जा रहा है कि पूरी स्थिति की पड़ताल करने के बाद चैंपियन पर कार्रवाई के लिए पार्टी दून से दिल्ली तक मन बना रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed