'शक्तिमान' को घायल करने वाले बीजेपी विधायक गए जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोपहर विकासनगर स्थित सिविल कोर्ट में पौन घंटे चली बहस के बाद भाजपा विधायक गणेश जोशी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। बेल खारिज होने के बाद उन्हें सुद्घोवाला जेल ले जाया गया।
दोपहर सवा 12 बजे भाजपा विधायक गणेश जोशी को सिविल जज सिनियर डिविजन लक्ष्मण सिंह की अदालत में पेश किया गया। इसके बाद शाम चार बजे हल्द्वानी से गिरफ्तार हुए प्रमोद बोहरा को भी सिविल कोर्ट में पेश किया गया। जहां से प्रमोद को भी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। भाजपा के विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस के घोड़े ‘शक्तिमान’ की टांग तोड़ने के मामले में हल्द्वानी से भाजयुमो नेता प्रमोद बोरा को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था।
इससे पहले गणेश जोशी को कोर्ट ले जाने की खबर के बाद उत्तराखंड भाजपा प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान भाजपा कार्यकताओं के साथ विकासनगर सिविल कोर्ट पहुंचे, लेकिन गणेश जोशी को वहां न पाकर वह फिर कार्यकताओं के साथ सहसपुर थाने पहुंचे जहां उन्होंने जमकर हंगामा किया। गणेश जोशी की गिरफ्तारी के खिलाफ देहरादून जिले में धरने प्रदर्शन शुरू हो गए हैं।
संवेदनशील मामला देखते हुए विधायक गणेश जोशी को गोपनीय स्थान पर रखा गया था। शुक्रवार को गिरफ्तार करने के बाद देहरादून पुलिस गणेश जोशी को सहसपुर थाने में ले गई। जिसके बाद अस्पताल में भाजपा विधायक गणेश जोशी का मेडिकल करवाया गया। यहां से प्राइवेट वाहन से उन्हें कोर्ट ले जाया गया।
भाजपा विधायक गणेश जोशी और उनके समर्थक नामजद
नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने गणेश जोशी की गिरफ्तारी का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि जब गणेश जोशी लोगों से मिल रहे थे तभी कई गाड़ियों ने उन्हें घेर लिया और सिविल ड्रेस में आए कुछ लोग गणेश जोशी को किसी अज्ञात स्थान पर ले गए।
गिरफ्तारी के वक्त बीजेपी विधायक गणेश जोशी के साथ नेता मदन कौशिक मौजूद थे। उन्होंने जोशी की गिरफ्तारी का पुरजोर विरोध किया, लेकिन पुलिस गणेश जोशी को अरेस्ट कर ले गई।
गणेश जोशी की गिरफ्तारी के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा हंगामे की आशंका को देखते हुए देहरादून में पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
शुक्रवार को सुबह नौ बजे पुलिस ने देहरादून के एक होटल से भाजपा विधायक गणेश जोशी को गिरफ्तार किया। बता दें कि विधान सभा कूच के दौरान पुलिस के घोड़े को बर्बरता से पीटने के मामले में वह नामजद हैं।
एसएसपी सदानंद दाते ने गिरफ्तारी की पुष्टि की। भाजपा विधायक गणेश जोशी को पटेलनगर स्थित वॉयसरॉय इन होटल से सुबह करीब नौ बजे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के विरोध में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मसूरी बंद करवाया। उत्तराखंड बीजेपी ने गणेश जोशी की गिरफ्तारी के विरोध में देहरादून में धरना प्रदर्शन किया।
चिह्नित भाजपा नेताओं की तलाश जारी
भाजपा के विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस के घोड़े ‘शक्तिमान’ की टांग तोड़ने के मामले में चिह्नित भाजपा नेताओं की तलाश में बृहस्पतिवार को प्रदेश भर में पुलिस दबिश दी गई थी।
हल्द्वानी से भाजयुमो नेता प्रमोद बोरा को गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि दून में जोगेंद्र पुंडीर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। कार्रवाई के विरोध में भाजपाइयों ने हंगामा कर जाम भी लगाया था।
तीसरे आरोपी की तलाश में बालावाला में दबिश दी गई लेकिन वो फुटेज के आधार पर बेकसूर पाया गया। विवेचक ने आरोपी बनाए गए भाजपा के मसूरी विधायक गणेश जोशी के बयान लेने की तैयारी शुरू कर दी थी।
14 मार्च को भाजपा के विधानसभा कूच के दौरान रिस्पना पुल बैरियर पर हुए बवाल के दौरान पुलिस के घोडे़ ‘शक्तिमान’ के बाएं पैर की हड्डी टूट गई थी। पुलिस की तरफ से दर्ज पहले मुकदमे में ‘शक्तिमान’ का पैर तोड़ने के मामले में मसूरी क्षेत्र के भाजपा विधायक गणेश जोशी और उनके समर्थक नामजद हुए हैं।