{"_id":"5acc4e954f1c1ba41a8b45cb","slug":"bjp-leader-miss-behave-in-nepal-pm-program","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नेपाल PM के कार्यक्रम में ड्यूटी कर रहे दारोगा संग BJP नेता ने किया कुछ ऐसा कि वायरल हो गई वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल PM के कार्यक्रम में ड्यूटी कर रहे दारोगा संग BJP नेता ने किया कुछ ऐसा कि वायरल हो गई वीडियो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
Updated Tue, 10 Apr 2018 11:52 AM IST
विज्ञापन
kp sharma oli
उत्तराखंड स्थित पंतनगर विश्वविद्यालय के गेट पर नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के आगमन पर ड्यूटी पर तैनात दरोगा ने भाजपा के जिला महामंत्री को आदेश का हवाला देते हुए रोका तो नेता बिफर पड़ा।
विज्ञापन
उसने दरोगा को हड़काते हुए दुर्व्यवहार किया। पूरी घटना का वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने नेता की तलाश में घर पर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। मामले में नेता के खिलाफ पुलिस मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
नेपाल के प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए रविवार को पंतनगर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। इसी बीच आवास विकास चौकी में तैनात एक दरोगा की ड्यूटी भी विश्वविद्यालय गेट पर लगाई गई थी।
विज्ञापन
Trending Videos
नेता के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश
sadanand date
वीआईपी आगमन को देखते हुए गेट को बंद कर आवाजाही रोकी गई थी। इसी बीच पंतनगर निवासी भाजपा जिला महामंत्री विवेक सक्सेना वहां पहुंचा और अंदर जाने की कोशिश की।
जब दरोगा ने कप्तान के आदेश का हवाला देते हुए विवेक को रोका तो उसने सत्ता की हनक दिखाते हुए दरोगा से बदतमीजी कर दी। इसको किसी ने मोबाइल पर रिकॉर्ड कर वायरल कर दिया। मामला एसएसपी तक पहुंचा तो उन्होंने नेता के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
बताया जा रहा है कि रविवार रात पुलिस ने विवेक के घर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। मामला तूल पकड़ा तो सत्ताधारी पार्टी के नेताओं ने सिफारिशी फोन करने शुरू कर दिए, लेकिन किसी की एक नहीं चली। मामले में एसएसपी डॉ. सदानंद दाते का कहना है कि ड्यूटी पर तैनात कर्मी से इस तरह का व्यवहार गलत है। ऐसा करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।