फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP leader made temple who cut rahul gandhi head.

BJP नेता ने राहुल के बारे में दिया आपत्तिजनक बयान

Tue, 23 Feb 2016 04:45 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बाजपुर (ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो / अमर उजाला, बाजपुर (ऊधमसिंह नगर) Updated Tue, 23 Feb 2016 04:45 PM IST
विज्ञापन
BJP leader made temple who cut rahul gandhi head.

ऊधमसिंह नगर से भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने राहुल गांधी का सिट काटकर जेएनयू के गेट पर लगाने वाले का मंदिर बनाने की घोषणा की।

विज्ञापन


बाजवा ने बयान में कहा था कि देश के टुकड़े करने की बात करने वालों का साथ देकर राहुल गांधी ने देशद्रोही होने का परिचय दिया है, जो सहन योग्य नहीं है। आरोप है कि बाजवा ने मीडिया से कहा था कि जो व्यक्ति कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का सिर काटकर जेएनयू के गेट पर लगाएगा, वह उस व्यक्ति का मंदिर बनवाएंगे।

आपत्तिजनक बयान देने पर पुलिस ने ग्राम बन्नाखेड़ा निवासी भाजपा जिला उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता जगतार सिंह बाजवा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इस मामले में पुलिस ने बाजवा के खिलाफ धारा 153 बी, 504 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

देशद्रोह की घटनाओं पर विश्वविद्यालय सतर्क

BJP leader made temple who cut rahul gandhi head.

जेएनयू प्रकरण के बाद उत्तराखंड के विश्वविद्यालय भी सतर्क हो गए हैं। गढ़वाल केंद्रीय विवि ने ऐसी घटनाओं पर काबू रखने के लिए एंटी ग्रीवांस रेडरेसल सेल का गठन किया है। निजी और डीम्ड विश्वविद्यालयों में भी अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। तकनीकी विवि ने 24 फरवरी को होने वाली बैठक में इस संबंध में निर्देश जारी करने की योजना बनाई है।

जेएनयू प्रकरण के बाद देशभर में चल रहे सनसनीखेज माहौल के बीच अब शिक्षण संस्थानों ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि में एंटी ग्रीवांस रेडरेसल सेल गठित किया गया है। विवि के डीन स्टूडेंट वेलफेयर को सेल का चेयरमैन बनाया गया है।

सेल में विवि के प्रोफेसर भी शामिल किए गए हैं। ओएसडी डा. डीएस नेगी ने बताया कि विवि में यह सेल हर 15 दिन में छात्रों के साथ संवाद स्थापित करेगी। छात्रों की समस्याएं सुनी जाएंगी और जो भी परेशानियां होंगी, उन्हें तुरंत दूर किया जाएगा। दूसरी ओर, उत्तराखंड तकनीकी विवि भी इस संबंध में निर्देश जारी करने जा रहा है।

तकनीकी विवि के कुलपति प्रो. पीके गर्ग ने बताया कि 24 फरवरी को सभी संबद्ध तकनीकी संस्थानों के चेयरमैन की बैठक बुलाई गई है। बैठक में माहौल को बनाए रखने से संबंधित दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। प्रदेश के डीम्ड और प्राइवेट विश्वविद्यालयों में भी इस संबंध में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed