फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bjp leader in fear of amit shah visit

अमित शाह के इस कदम से भाजपा के नेता डर के मारे हुए 'पसीना-पसीना'

Fri, 15 Sep 2017 12:41 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 15 Sep 2017 12:41 PM IST
विज्ञापन
bjp leader in fear of amit shah visit
amit shah will visit dehradun on 19 september
अपने ‘कमांडर’ अमित शाह के खैरमकदम के लिए बीजेपी पसीना-पसीना हो रही है।
विज्ञापन


देहरादून बीजेपी मुख्यालय में बृहस्पतिवार को लंबी बैठक के बाद स्टेट यूनिट ने फाइनल प्रोग्राम तय कर दिल्ली भेज दिया। इस पर केंद्रीय नेतृत्व की मुहर लगने के बाद शुक्रवार को पार्टी शाह का मिनट-टू-मिनट प्रोग्राम जारी कर देगी।

प्रदेश अध्यक्ष अमित शाह ने इसके ऐलान के लिए आज अपराहन 12 बजे प्रेस कान्फ्रेंस बुलाई है। बृहस्पतिवार को प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने प्रमुख पदाधिकारियों के साथ शाह के कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए लंबी बैठक की।
विज्ञापन


इसमें टिहरी सांसद राज्य माला लक्ष्मी शाह भी उपस्थित रहीं। अमित शाह 19 को दून आ रहे हैं। दो दिनी कार्यक्रम के दौरान वह 21 कार्यक्रमों में भाग लेंगे। शाम को प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया टीम के साथ भी शाह के कार्यक्रम को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सिर्फ दो विधायक पहुंचे, मेयर नहीं आए

bjp leader in fear of amit shah visit
mayor vinod chamoli - फोटो : amarujala

शाह के कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए बुलाई गई बैठक में जिले के सभी विधायकों को बुलाया गया था, लेकिन पहुंचे सिर्फ दो। राजपुर रोड विधायक खजानदास और विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान ही बैठक में मौजूद रहे।

और तो और मेयर व विधायक विनोद चमोली भी बैठक में मौजूद नहीं रहे। चमोली की सरकार और संगठन से जुडे़ लोगों से नाराजगी की बातें सामने आ रही हैं। उन्हे मनाने के लिए एक पदाधिकारी को बकायदा जिम्मेदारी सौंपी गई है।

केंद्रीय सदस्यों ने ई-लाइब्रेरी की समीक्षा की
बीजेपी की सेंट्रल लाइब्रेरी के सदस्य एवी आचार्य और सुनील पांडेय ने बृहस्पतिवार को प्रदेश कार्यालय पहुंचकर निर्माणाधीन ई-लाइब्रेरी प्रोजेक्ट की समीक्षा की। इस ई-लाइब्रेरी का 20 सितंबर को केंद्रीय अध्यक्ष अमित शाह उद्घाटन करेंगे। यह ई-लाइब्रेरी बीजेपी की सेंट्रल लाइब्रेरी से लिंक रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed