फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bjp leader grabbed land in uttarakhand

यहां भाजपा नेता जमीन पर कब्जा कर खड़ी कर रहे थे आलीशान बिल्डिंग, ऐसे खुला सच

Tue, 06 Mar 2018 07:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीमताल/हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीमताल/हल्द्वानी Updated Tue, 06 Mar 2018 07:24 AM IST
विज्ञापन
bjp leader grabbed land in uttarakhand
भीमताल पुलिस ने जमीन धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है - फोटो : amar ujala file photo

पूर्व दर्जा राज्य मंत्री और भाजपा नेता हेमंत द्विवेदी के खिलाफ भीमताल पुलिस ने जमीन धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि भाजपा नेता जमीन कब्जा कर उस पर होटल का निर्माण करा रहे हैं। पैमाइश की बात करने पर उन्होंने जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस इन आरोपों की जांच कर रही है।

विज्ञापन


गोविंदपुरा भोटियापड़ाव निवासी जितेंद्र सिंह पुत्र संपूर्ण सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह भीमताल होटल प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अशोक कुमार रावत के मुख्तारे आम हैं। अशोक कुमार के नाम पर पांच नाली जमीन जून स्टेट भीमताल में है।
विज्ञापन


उन्होंने गुलजीत सिंह पुत्र संपूर्ण सिंह को एक नाली जमीन पावर ऑफ अटार्नी के माध्यम से बेची थी। इसी जमीन पर गुलजीत का मकान है। एक अन्य नाली जमीन तजिंदर कौर पत्नी गुलजीत सिंह को बेची गई। इस जमीन पर तजिंदर का मकान बना है। जितेंद्र की पत्नी सिमरनजीत कौर ने तजिंदर के मकान की रजिस्ट्री करा ली। दो नाली जमीन पावर ऑफ अटार्नी से जितेंद्र ने पत्नी को बेची थी। एक और नाली जमीन का भी रजिस्टर्ड एग्रीमेंट सिमरनजीत कौर के नाम किया गया है, लेकिन जब जमीन नापी गई तो यह कम पाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई धाराओं में भाजपा नेता पर मुकदमा दर्ज

bjp leader grabbed land in uttarakhand
सवा नाली जमीन पर भाजपा नेता हेमंत ने कब्जा कर लिया
मौखिक रूप से पटवारी ने बताया कि इस जमीन से सटी हेमंत द्विवेदी की जमीन है। जिस पर होटल का निर्माण चल रहा है। जितेंद्र ने जब जमीन माप में कम होनी के बारे में हेमंत को बताया और पैमाइश करने की बात कही तो हेमंत ने उसे भला-बुरा कहा और देख लेने की धमकी दी।

कागजातों की जांच में पता चला कि हेमंत की जमीन टीआरसी के पीछे नंबर 413 में है। जितेंद्र का आरोप है कि सिमरनजीत कौर की सवा नाली जमीन पर भाजपा नेता हेमंत ने कब्जा कर लिया है।

पता चला कि भाजपा नेता ने नैनीताल झील विकास प्राधिकरण से मिलकर होटल की जमीन का नक्शा पास कराकर उसको कंपाउंड भी करा लिया है। भीमताल पुलिस ने इस मामले में धारा 420, 447, 504, 506 के तहत भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed