फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bjp include quran in their library of uttarakhand office after Narendra modi talks for Minorities

पीएम मोदी ने की अल्पसंख्यकों को साथ लेकर चलने की बात, तो भाजपा की लाइब्रेरी में पहुंची कुरान 

Wed, 29 May 2019 04:34 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 29 May 2019 04:34 PM IST
विज्ञापन
Bjp include quran in their library of uttarakhand office after Narendra modi talks for Minorities
भाजपा कार्यालय की लाइब्रेरी में कुरान - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अल्पसंख्यकों को साथ लेकर चलने की अपील का असर अब भाजपा के भीतर दिखने लगा है। अपने उद्बोधन में उन्होंने अल्पसंख्यकों को साथ लेकर चलने की बात की तो इधर उत्तराखंड भाजपा कार्यालय के पुस्तकालय में कुरान पहुंच गई। इस बीच प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि पार्टी अल्पसंख्यकों को साथ लेकर चलेगी। 

विज्ञापन


पार्टी के सह मीडिया प्रभारी शादाब शम्स के मुताबिक, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने इस पुस्तकालय का उद्घाटन किया था। इसमें साहित्य और धर्म से जुड़ी कई पुस्तकें रखी गईं हैं? प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का सुझाव था कि यहां हर प्रकार का साहित्य रखा जाए, ताकि पार्टी कार्यकर्ता ज्ञान अर्जित कर सकें।
विज्ञापन


इस कड़ी में यहां हर धर्म के ग्रंथ भी रखे जा रहे हैं। श्रीमद्भागवत गीता, बाइबिल के साथ ही यहां कुरान का हिंदी और उर्दू संस्करण रखा गया है। सारे धर्मों को जोड़कर एक खूबसूरत हिंदुस्तान कैसा हो, ये पुस्तकालय इसकी बड़ी नजीर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अल्पसंख्यकों को संगठन से जोड़ेगी पार्टी

पीएम मोदी के आह्वान और प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के एलान के बाद माना जा रहा है कि पार्टी जल्द ही अल्पसंख्यकों को संगठन से जोड़ने का अभियान चलाएगी। प्रदेश में देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में अल्पसंख्यकों की बड़ी तादाद है। चुनाव में इन्हें निर्णायक माना जाता है। 

प्रदेश अध्यक्ष का पंचायत चुनाव में जुटने का आह्वान

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट ने अपने स्वागत कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे अब पंचायत चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि जिस तरह पार्टी ने विधानसभा के उपचुनाव, निकाय चुनाव और अब लोकसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है, उसी तरह पंचायत चुनाव में भी जीत दर्ज करनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed