फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP in Uttarakhand won the election of cooperative

उत्तराखंड में हुए इस चुनाव में भी भाजपा की जीत दर्ज, ये संभालेंगे कमान

Thu, 23 Nov 2017 12:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 23 Nov 2017 12:03 PM IST
विज्ञापन
BJP in Uttarakhand won the election of cooperative
bjp logo

उत्तराखंड में हुए इस चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज करा दी है। इसी के साथ पद की कमान भी सौंप दी गई है। पढ़िए चुनाव से जुड़ी पूरी खबर..

विज्ञापन


उत्तराखंड सहकारी संघ (यूसीएफ) पर भाजपा का कब्जा हो गया है। यूसीएफ के कामकाज को संचालित करने के लिए गठित कई गई समिति ने बुधवार को संघ के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी घनश्याम नौटियाल को सौंपी दी।
विज्ञापन


यूसीएफ के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी प्रदीप कुमार को सौंप दी गई। इस तरह संघ का चुनाव होने से पहले ही उस पर भाजपा काबिज हो गई है।
यूसीएफ से जुड़ी 96 विपणन समितियों की सदस्यता समाप्त किए जाने के बाद संघ के बोर्ड के 12 में से दस निदेशकों की सदस्यता स्वत: ही चली गई थी।

इसके बाद सरकार ने बोर्ड के कामकाज को संचालित करने के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया था। इसमें दो पुराने निदेशकों प्रमोद कुमार सिंह और राजेंद्र नेगी को भी शामिल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसके अलावा कमेटी में अपर सचिव सहकारिता तुलसी राम, घनश्याम नौटियाल और प्रदीप कुमार को शामिल किया गया था। बुधवार को संचालन कमेटी की बैठक के दौरान यूसीएफ के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी घनश्याम नौटियाल को सौंप दी गई। यूपीएसएफ का उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार को बना दिया। बैठक में कमेटी पांचवें सदस्य प्रमोद कुमार सिंह शामिल नहीं हुए।

प्रदेश सरकार निर्वाचित संस्थाओं को समाप्त करना चाहती है। यह 97 वें संविधान संशोधन का उल्लंघन है। सरकार नियम विरुद्ध तरीके से कार्य कर रही है। मैंने संचालन कमेटी को अपना विरोध जता दिया है।
- प्रमोद कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष, यूसीएफ

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया यूसीएफ के अध्यक्ष का स्वागत

BJP in Uttarakhand won the election of cooperative
BJP state president Ajay Bhatt, UCF president Ghanshyam Nautiyal and other BJP party workers
भाजपा प्रदेश कार्यालय पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने यूसीएफ के अध्यक्ष घनश्याम नौटियाल और उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार का स्वागत किया।  उन्होंने कहा कि यह अन्याय पर न्याय की जीत है।

भट्ट ने कहा कि पूर्व सरकार ने 96 फर्जी समितियों का गठन कर सहकारिता आंदोलन को कुचलने का कार्य किया था। जिन समितियों का स्वभाव और कार्य करने का उद्देश्य सहकारी संघ से नहीं जुड़ा था, उनको सदस्यता दी गई थी।

इसका मकसद सिर्फ सहकारी संघ के चुनाव को प्रभावित करना था। उन्होंने यूसीएफ की नई टीम से किसानों के हित में कार्य करने और सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने का वचन लिया।

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन संजय कुमार, राज्य सहकारी बैंक के चेयरमैन दान सिंह रावत, यूसीएफ की कमेटी के सदस्य राजेंद्र नेगी, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति गैरोला, सह मीडिया प्रभारी बलजीत सिंह सोनी, शादाब शम्स, अनुसुइया प्रसाद नौटियाल, मनोज ध्यानी, जोत सिंह बिष्ट, चौधरी अजीत सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed