{"_id":"4a66cfcff0a39e0789cf63e14bb96cee","slug":"bjp-in-by-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP के अंदरुनी झगड़े से हॉट सीट हो गई डोईवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BJP के अंदरुनी झगड़े से हॉट सीट हो गई डोईवाला
अजित सिंह राठी / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 05 Jul 2014 01:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोईवाला में त्रिवेंद्र के नामांकन के अवसर पर भाजपाइयों का मजमा तो खूब जुटा लेकिन चार दिन पहले टिकट को लेकर हुए तमाशे की तपिश अभी कम होती नहीं दिख रही है।
विज्ञापन
सियासत के निशान अभी भी बरकरार
भगतदा को छोड़कर सभी महारथियों की मौजूदगी सुखद अहसास तो करा रही थी लेकिन पर्दे के पीछे हुई उखाड़ पछाड़ की सियासत के निशान नेताओं के चेहरों पर अभी भी बरकरार है।
विज्ञापन
यही वजह है कि धारचूला से मुख्यमंत्री हरीश रावत के चुनाव लड़ने के बावजूद डोईवाला का माहौल सबसे गर्म है। वह भी भाजपाइयों की अंदरुनी लड़ाई के चलते।
डोईवाला सीट पर भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के नामांकन पत्र दाखिल करने केअवसर पर जुटे भाजपा सूरमाओं ने एका दिखाने का प्रयास तो खूब किया लेकिन टिकट के लिए हुआ झगड़ा रंग फीका करने के लिए काफी है।
विज्ञापन
नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान नेताओं का जुटना एक शो हो सकता है लेकिन टिकट का झगड़ा एक कड़वा सच था। नामांकन में जुटे दिग्गजों से एक बात तो साफ हो गई है कि दिल्ली से भी नेताओं को कड़ा संदेश दिया गया है।
दो पूर्व मुख्यमंत्रियों केअलावा आठ विधायकों की मौजूदगी ताकत का अहसास तो करा रही थी लेकिन साथ में चर्चा झगड़े की भी थी।
दुरुस्त करने होंगे कैंप के कील कांटे
यही कारण है कि धारचूला से मुख्यमंत्री हरीश रावत के प्रत्याशी होने के बावजूद डोईवाला सबसे हॉट सीट हो गई है।
यह भी सच है कि तमाम एका प्रदर्शन के बावजूद यदि त्रिवेंद्र ने अपने कैंप के कील कांटे दुरुस्त नहीं किए तो नुकसान हो सकता है।
क्योंकि समन्वय की स्थिति यह है कि प्रदेश अध्यक्ष आज से चार दिन के दौरे निकले लेकिन उनकेभ्रमण कार्यक्रम में धारचूला, सोमेश्वर व डोईवाला नहीं है। यह हाल तब है जब तीनों सीट जीतना भाजपा की प्रतिष्ठा से जुड़ गया है।
शाम को बताएं कितना काम किया
डोईवाला उप चुनाव के मद्देनजर जिलाधिकारी चंद्रेश कुमार यादव ने नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रतिदिन
शाम 7 बजे 24 घंटे में किए गए अपने कार्यों के संबंध में अपडेट दें। इस बाबत कलेक्ट्रेट सभागार में हर शाम बैठक होगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि आदर्श आचार संहिता से संबंधित कार्यों के बारे में मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भी रिपोर्ट भेजना सुनिश्चित करें।
उन्होंने बताया कि 20 जुलाई को मतदान पार्टी के प्रस्थान के दिन डोईवाला में ईवीएम दी जाएगी। 21 को मतदान के बाद ईवीएम डोईवाला स्थित स्ट्रांग रूम में जमा कराई जाएगी।
मतदान कार्मियों को प्रथम प्रशिक्षण 9 जुलाई और द्वितीय प्रशिक्षण 15 जुलाई को दिया जाएगा।
भाजपा ने भी उतारे कांग्रेस के बराबर स्टार प्रचारक
उप-चुनावों में भाजपा ने भी कांग्रेस के बराबर 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। सितारों की सूची में भारी भरकम नामों की भरमार है। प्रधानमंत्री, गृहमंत्री के अलावा आधा दर्जन केंद्रीय मंत्री भी सितारों की सूची में शामिल हैं।
भाजपा कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक पार्टी में भीष्मपितामह की स्थिति में पहुंच गए पूर्व उप-प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा केंद्रीय मंत्रियों में सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, वैंकया नायडू, नितिन गड़करी, थावरचंद गहलौत, उमा भारती, राधा मोहन सिंह, स्मृति ईरानी चुनाव प्रचार में आएंगे।
इसके अलावा वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी, अनंत कुमार, जगतप्रकाश नड्डा, अमित शाह, रामलाल, सौदान सिंह, मुख्तार अब्बास नकवी, शाहनवाज हुसैन, नवजोत सिंह सिद्धू, पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी, भगत सिंह कोश्यारी, रमेश पोखरियाल निशंक, प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष मदन कौशिक, सतपाल महाराज, पूर्व अध्यक्ष बची सिंह रावत, बिशन सिंह चुफाल, मनोहरकांत ध्यानी, प्रदेस महामंत्री प्रकाश पंत व नरेश बंसल, सांसद तरुण विजय, अजय टम्टा, रानी राज्यलक्ष्मी शाह केअलावा सुरेश जोशी, हरबंश कपूर व केदार जोशी शामिल है।