फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bjp Expelled Mla kunwar pranav singh champion and mla deshraj karnwal patch up

देहरादून: नए साल के पहले दिन चैंपियन और देशराज कर्णवाल में हुआ पैच अप

Wed, 01 Jan 2020 01:59 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 01 Jan 2020 01:59 PM IST
विज्ञापन
Bjp Expelled Mla kunwar pranav singh champion and mla deshraj karnwal patch up
एक-दूसरे के गले लगे दोनों भाजपा विधायक - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के हस्तक्षेप से हरिद्वार जिले से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल और पार्टी से निष्कासित विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन की दुश्मनी नए साल के पहले दिन दोस्ती में बदल गई। दोनों विधायकों ने देहरादून के एक होटल में संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में समझौते की घोषणा की। इस दौरान दोनों ने कहा कि उनके बीच अब कोई मतभेद या मनभेद नहीं है और वे एक-दूसरे पर लगाए गए अभियोग वापस लेंगे। दोनों नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप से इस गतिरोध का पटाक्षेप हुआ है।  

विज्ञापन


दोनों नेताओं ने एक दूसरे को गले लगाकर दोस्ती का इजहार किया। पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि पहले भी वे दोस्ती का इजहार कर चुके हैं, लेकिन फिर विवाद गहरा गया, आखिर ये नई दोस्ती कितने दिन चलेगी? इस प्रश्न के उत्तर में दोनों नेता मुस्करा भर दिए।
विज्ञापन


अलबत्ता उन्होंने कहा कि वे किसी के दबाव में समझौता नहीं कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नेता सदन भी हैं और उनके अग्रज भी हैं। उनके निर्देश पर वे समझौता कर रहे हैं। जब लड़ाई व्यक्तिगत थी तो सरकार के निर्देश पर समझौता क्यों हो रहा है? इस प्रश्न का जवाब भी दोनों नेताओं के पास नहीं था। चैंपियन ने जवाब में इतना ही कहा कि पटाक्षेप हो चुका है। दोनों विधायकों ने अपनी-अपनी दोस्ती दर्शाई और पांच मिनट में पत्रकार वार्ता निपटा दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है समझौता

- चैंपियन कर्णवाल के खिलाफ सीबीआई जांच की याचिका वापस लेंगे।
- ईश्वरपाल सिंह बना उत्तराखंज राज्य वाली रिट याचिका वापस होगी।
- विपिन तोमर बनाम उत्तराखंड में दायर रिव्यू पिटिशन वापस होगी।
- फूलमती द्वारा पुलिस शिकायत प्रकोष्ठ में दर्ज शिकायत वापस होगी।
- देशराज कर्णवाल चैंपियन पर दर्ज मुकदमा वापस लेंगे। 

चैंपियन का पार्टी में वापसी का पहला कदम पूरा
भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल से चैंपियन के समझौते को उनकी पार्टी में वापसी का पहला कदम माना जा रहा है। चैंपियन पार्टी से निष्कासित हैं और निष्कासन के बाद से उन्होंने अपने बयानों में संयम बरता है। पार्टी उनके इस संयम से संतुष्ट है, लेकिन कर्णवाल से उनका विवाद उनकी घर वापसी में बड़ी बाधा माना जा रहा था। मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप से ये विवाद अब खत्म हो चुका है। 

पार्टी में वापसी संगठन स्तर का मामला : कर्णवाल
चैंपियन से समझौते के बाद जब भाजपा विधायक कर्णवाल से पूछा गया कि क्या वे चाहेंगे कि अब कुंवर प्रणव की पार्टी में वापसी हो, इस प्रश्न के उत्तर में कर्णवाल ने कहा कि ये राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और प्रदेश स्तर का मामला है। इस बारे में उन्हें निर्णय करना है। वे इसमें क्या कह सकते हैं?

विगत समय में जो भी गतिरोध रहा है, मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप से उसका पटाक्षेप हुआ। हमारे बीच अब कोई मतभेद नहीं है। जो मन भेद व अभियोग एक दूसरे पर थे, वो वापस लिए जा रहे हैं। नया साल पूरी तन्मयता के साथ इन्हें मुबारकबाद।
- कुंवर प्रणव चैंपियन

- सरकार और संगठन के आदेश का मैंने हमेशा पालन किया है। मैं विधायक जी को नए साल की शुभकामनाएं देता हूं। नया साल इनके लिए खुशहाली लेकर आए। मुख्यमंत्री के आदेश का पालन किया जा रहा है।
- देशराज कर्णवाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed