Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP launches booth vijay abhiyan in uttarakhand from december 10 to strengthen weak polling booths

उत्तराखंड: कमजोर बूथों पर जीत की जमीन तैयार करेगी भाजपा, 10 दिसंबर से 15 दिन चलेगा बूथ विजय अभियान

Sun, 29 Nov 2026 01:06 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Sun, 29 Nov 2026 01:06 AM IST
सार

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत भाजपा अब उन क्षेत्रों पर संगठन की पकड़ मजबूत करने में जुटेगी, जहां पिछले चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन कमजोर रहा था। इसके लिए बूथ स्तर पर नेताओं और कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने की रणनीति बनाई गई है। अभियान में बूथ अध्यक्षों को पहचान देने के साथ ही पार्टी की उपलब्धियां घर-घर पहुंचाने पर जोर रहेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी इसकी शुरुआत करेंगे।

विज्ञापन
BJP launches booth vijay abhiyan in uttarakhand from december 10 to strengthen weak polling booths
भाजपा बूथ विजय अभियान - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

प्रदेश में 2022 के विस चुनाव में कमजोर प्रदर्शन वाले बूथों पर इस बार मजबूत जीत के लिए भाजपा बूथ विजय अभियान शुरू करने जा रही है। 10 दिसंबर से 25 दिसंबर के बीच इस अभियान के तहत बूथ स्तर तक पार्टी के बड़े नेता पहुंचेंगे। पखवाड़े तक चलने वाले बूथ विजय अभियान की शुरुआत भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन करेंगे।

विज्ञापन


इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शक्ति सम्मेलन एवं विभिन्न कार्यक्रमों से घर-घर, सरकार का रिपोर्ट कार्ड एवं उपलब्धियां को पहुंचाएंगे। प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने बताया कि चुनावी जीत की हैट्रिक लगाने की रणनीति के क्रम में पार्टी बूथ विजय अभियान चलाने जा रही है।
विज्ञापन


यह विशेष अभियान बूथ सशक्तीकरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण होने वाला है। इसकी शुरुआत 10 दिसंबर को अल्मोड़ा से होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन नौ दिसंबर और दस दिसंबर का दो दिवसीय देवभूमि प्रवास प्रस्तावित है। इस प्रवास के क्रम में अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत सांगठनिक कार्यक्रमों में वे शामिल होंगे। नौ दिसंबर की शाम को प्रदेश की कोर कमेटी बैठक में और इसके बाद दस दिसंबर को बूथ विजय अभियान में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बूथ अध्यक्ष के घर पर लगेगी नाम पटि्टका

चुनाव रणनीति की दृष्टि से भाजपा इसे अतिमहत्वपूर्ण अभियान मान रही है। ए, बी और सी तीनों श्रेणियों के बूथों पर यह अभियान चलेगा। मकसद होगा बी श्रेणी को ए यानी हमेशा जीतने वाले बूथों में बदलना। सी श्रेणी के भी न जीते बूथों को भी जीत में बदलने पर फोकस रहेगा। इस दौरान बूथ अध्यक्ष के घर पर उनके नाम की पट्टिका और पार्टी का झंडा लगाया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन अल्मोड़ा लोकसभा के एक बूथ की बैठक लेते हुए बूथ विजय अभियान का आगाज करेंगे। उसी लोकसभा के अंतर्गत एक शक्ति केंद्र सम्मेलन वृहद स्तर पर आयोजित किया जाएगा।



ये भी पढ़ें...कोटद्वार हादसा: दर्दनाक तस्वीरें, सात महिलाओं की मौत, किसी ने मां तो किसी ने पत्नी को खोया, परिवारों में मातम

 

लाभार्थियों से भी मिलेंगे कार्यकर्ता

प्रदेश महामंत्री परिहार ने बताया कि अभियान के तहत कार्यकर्ता लाभार्थियों से संपर्क करेंगे। पार्टी का संदेश उन तक पहुंचाएंगे। बूथ में रहने वाले की-वोटरों से भी मुलाकात कर पार्टी के पक्ष में जुड़ने का आग्रह करेंगे। पार्टी इसमें उन सभी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से भी मुलाकात करेगी, जो किन्हीं कारणों या व्यस्तता के कारण सांगठनिक कार्यों में शामिल नहीं हो पा रहे हैं। इस अभियान में पार्टी कार्यकर्ता सरकार का रिपोर्ट कार्ड एवं उपलब्धियां को घर-घर पहुंचाएंगे और जनता के साथ संवाद करेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed